
बलौदाबाजारछत्तीसगढ़
साइको सीरियल किलर गिरफ्तार : गूंगे ने चार साल पहले की थी दो महिलाओं की हत्या
बलौदाबाज़ार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाज़ार जिले में महिलाओं की हत्या करने वाले आरोपी साइको सीरियल किलर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सीरियल किलर गूंगा है, जिसे पुलिस के लैंग्वेज एक्सपर्ट ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा है। आरोपी ने चार साल पहले दो महिलाओं की हत्या कर दी थी।
दरअसल यह पूरा मामला जिले के भालुकोना गांव का है। जहां पर चार साल पहले आरोपी साइको सीरियल किलर ने बड़ी बेरहमी से दो बुजुर्ग महिलाओं की हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ और घटनास्थल के निरीक्षण के बाद आरोपी की पहचान की। वहीं अब पुलिस टीम ने साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट की मदद से पूछताछ कर आरोपी को दबोचा। आरोपी साइको किलर गूंगा है।



