Advertisment
दंतेवाड़ा-बीजापुरछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन : नक्सलियों की गुरिल्ला आर्मी के साथ भीषण मुठभेड़, 10 नक्सली मारे गए

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दंतेवाड़ा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर- दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में अब तक जवानों ने 10 नक्सली मार गिराए हैं। लावा, पुरनगेल के जंगलों मे यह मुठभेड़ चल रही है। DRG दंतेवाड़ा, CRPF जवानों ने संयुक्त रूप से यह अभियान शुरू किया है। नक्सलियों के पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी के कंपनी नम्बर 2 के साथ मुठभेड़ चल रही है

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह से ही यहां बड़ी भीषण मुठभेड़ होने की जानकारी आ रही थी, लेकिन अब इस बात की पुष्टि हो गई है। पश्चिम बस्तर डिवीजन के नक्सलियों की वहां जमावड़े की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया है। सुबह से लगातार पुलिस पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अब तक मिली सूचना के मुताबिक SLR, 303, 315 बोर, 12 बोर के हथियार मुठभेड़ स्थल की सर्चिंग के दौरान मिले हैं।

इसे भी पढ़ें:  शर्ट में मोमोज की चटनी फेंक कर किसान से एक लाख की लूट , पुलिस जांच में जुटी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles