
Uncategorized
टीचर्स डे के दिन सामने आई शिक्षक की घिनौनी करतूत, अश्लील वीडियो दिखाकर छात्राओं से की छेड़छाड़
अनूपपुर। एक शिक्षक ने पद को कलंकित करते हुए छोटी छात्राओं के साथ छेड़खानी जैसी गंदी हरकत को अंजाम दिया है। आरोपित शिक्षक ने कक्षा में अश्लील वीडियो दिखाकर आंतरिक अंगों के साथ छेड़खानी की। यह मामला रामनगर थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल का है। आरोपित शिक्षक का नाम शिव विशाल नामदेव 58 वर्ष निवासी ग्राम चुकान है। बुधवार शाम हुई शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
विद्यालय में शिक्षक न होने की दशा पर भेजा गया था
यह मामला 20 से 24 अगस्त का है। संकुल केंद्र मलगा अंतर्गत सरकारी स्कूल का यह मामला है। यहां पदस्थ शिक्षिका चार दिनों के लिए भोपाल में प्रशिक्षण के लिए गई हुई थीं। विद्यालय में शिक्षक न होने की दशा पर संकुल केंद्र द्वारा प्राथमिक पाठशाला सैतिनचुआ के शिक्षक शिव विशाल नामदेव को स्कूल में चार दिनों के लिए भेजा गया था।



