Advertisment
छत्तीसगढ़

2 बोरियां… 2 संदिग्ध लाश, इलाके में फैली सनसनी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर/बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सोमवार को बोरी में भरी हुई लाशें मिली है. संदिग्ध परिस्थियों में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं दोनों ही मामलों में पुलिस जांच कर रही है.

रायपुर में बोरी में युवक की मिली लाश

राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह युवक की बोरी में लाश मिली है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है.

न्यायधानी में बोरी में महिला की लाश बरामद

बिलासपुर जिले के शिवटिकरी गांव में नदी किनारे महिला की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है. बोरी में भरी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. डेड बॉडी को लेकर स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की आशंका जता रहे हैं. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. मृतिका की शिनाख्त करने में पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें:  जनता का 'तेल' निकाल रहे व्यापारी: खाद्य तेलों में वजन का खेल, 1 लीटर की कीमत पर पकड़ा रहे 750, 800 ग्राम का पैकेट

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles