Advertisment
छत्तीसगढ़

मोबाइल चलाने से मना करने पर भाई ने की बहन की हत्या, गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से किए कई वार, आरोपी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मोबाइल चलाने से मना करने से नाराज भाई ने बहन को टांगी से मारकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला कुन्नी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम लिपिंगी का है.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 5 व 6 अगस्त की दरमियानी रात की है. बहन ने भाई को मोबाइल चलाने मना किया तो भाई ने बहन के गले और चेहरे पर टांगी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी. प्रार्थी स्मिथ माझावर ने कुन्नी पुलिस चौकी पहुंचकर 6 अगस्त को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. प्रार्थी ने बताया कि मृतिका मुनेश्वरी अपने दोनों बच्चों के साथ खाना पीना खाकर जमीन पर सोई हुई थी और उसी कमरे में जयप्रकाश पिता बिंद्रा राम मझवार लगभग 12:30 बजे खाट पर मोबाइल चला रहा था.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में अब तक लगभग 121 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 25549 करोड़ रूपए का भुगतान

मुनेश्वरी ने अपने भाई जयप्रकाश को मोबाइल चलाने से मना करते हुए मोबाइल छीन लिया. इसके बाद भाई बहन में लड़ाई झगड़ा हुआ. फिर मुनेश्वरी रात लगभग एक बजे सोने चली गई. इस दौरान जयप्रकाश गुस्से में आकर टांगी उठाकर अपनी बहन के गले और चेहरे में कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी. प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 103 (1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की. आरोपी जयप्रकाश माझावर ने अपना जुर्म स्वीकार किया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया.

इसे भी पढ़ें:  शराब दुकान में दिखी महिलाएं, जिला और पुलिस प्रशासन में मच गया हडकंप

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles