Advertisment
जरूरत की खबर

अब PIN से नहीं होगी UPI पेमेंट, बड़े बदलाव की तैयारी में NPCI, बढ़ेगी सहूलियत और सुरक्षा

contact for Ad1
S G Travels

अब जल्द हो सकता है कि आपको UPI पेमेंट करने के लिए PIN डालने की जरूरत न रहे। दरअसल NPCI एक बड़े बदलाव की तैयारी में है। जल्द हो सकता है कि आप UPI पेमेंट PIN की जगह अपने चेहरे या फिंगरप्रिंट के जरिए पूरी कर पाएं। NPCI इसेक लिए बायोमेट्रिक्स डेटा का इस्तेमाल करेगी। ऐसे में चेहरे की पहचान फोन की FaceID के जरिए और उंगलियों के निशान को फिंगरप्रिंट सेंसर के जरिए वेरिफाई किया जाएगा। बता दें कि कई स्मार्टफोन्स में फोन को चेहरा दिखाकर अनलॉक करने का ऑप्शन तो आता है लेकिन वह बायोमेट्रिक डेटा का इस्तेमाल नहीं करता। ऐसे में UPI पेमेंट को पूरा करने के लिए फोन के उन सेंसर्स का इस्तेमाल किया जाएगा जो कि बायोमेट्रिक डेटा को वेरिफाई कर सकते हैं। चलिए इस बारे में डिटेल में जानते हैं।

इसे भी पढ़ें:  सरदारों पर अब नहीं बनेंगे चुटकुले! सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, सुझाव सौंपने को भी कहा

अभी तक UPI पेमेंट्स करने के लिए यूजर को 4 नंबर के पिन का इस्तेमाल करना पड़ता है। यह पिन उस समय सेट किया जाता है जिस समय यूजर अपने बैंक अकाउंट के साथ UPI ID को बनाता करता है। वैसे तो UPI पेमेंट्स के लिए PIN का इस्तेमाल करना एक सुरक्षित तरीका है लेकिन अगर किसी तरह से कोई आपके पिन का पता लगा ले तो यह किसी के लिए भी खतरनाक हो सकता है। ऐसे मामले आते भी रहे हैं, जहां किसी के UPI PIN का पता लगाकर बैंक बैलेंस को साफ किया हो। ऐसे में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए पेमेंट्स को अप्रूव करने से UPI पेमेंट्स की सुरक्षा और भी बढ़ जाएगी। Economic Times की रिपोर्ट के अनुसार NPCI UPI पेमेंट्स के लिए PIN को एक ऑप्शन के तौर पर रखने का विचार कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी रोप-वे प्रोजेक्ट के खिलाफ उग्र आंदोलन, हजारों की संख्या में जुटी भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

जानकारों का इस बदलाव के बारे में कहना है कि इससे ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में कमी आएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि किसी के PIN का पता लगाना या कॉपी करना एक बार को संभव है लेकिन किसी के उंगलियों के निशान या चेहरे के स्कैन को कॉपी कर पाना नामुमकिन है। plutos ONE के फाउंडर Rohit Mahajan का इस बदलाव को लेकर कहना है “PIN याद रखने की झंझट नहीं रहेगी। इससे बुजुर्गों और ग्रामीण इलाकों के उन लोगों को फायदा होगा जो कम डिजिटल साक्षर हैं। अब उन्हें सुरक्षित और आसान तरीके से लेन-देन करने का मौका मिलेगा।”

इस बदलाव को लागू करने के बाद आने वाली चुनौतियों के बारे में राहुल बताते हैं कि इसके लिए डेटा प्राइवेसी, यूजर की सहमति और मजबूत टेक्निकल सिस्टम की जरूरत होगी। बता दें कि जून 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक UPI ट्रांजैक्शन्स की संख्या 18.39 अरब तक पहुंच गई है और कुल मूल्य 24.03 लाख करोड़ है। आगे जैसे-जैसे इसका दायरा बढ़ेगा वैसे-वैसे बायोमेट्रिक तरीकों का इस्तेमाल UPI पेमेंट की सुविधा को और बेहतर बनाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  जरूरत की खबर- अपने आधार कार्ड को रखें सुरक्षित, लगाएं बायोमेट्रिक लॉक

फिलहाल यूजर को इसे लेकर कुछ करने की जरूरत नहीं है। आप अभी तक जिस तरह से UPI पेमेंट का इस्तेमाल करते आए हैं, उसी तरह से आगे भी इस्तेमाल कर पाएंगे। जैसे ही इस अपडेट को NPCI लेकर आएगा हम इसे इस्तेमाल और सेटअप करने के बारे में डिटेल्स लेकर आएंगे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles