Advertisment
रायगढ़छत्तीसगढ़

निगम के ड्रेनेज सिस्टम की खुली पोल: बाइक समेत अंडर ब्रिज के नीचे नाले में समा गया शख्स! देखें वायरल VIDEO

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़। बारिश के कारण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में जलजमाव और ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिल रही है. रायगढ़ में भी कुछ ऐसे ही हालत है, यहां बारिश के बाद कई जगहों पर जलजमाव की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आज दोपहर जूटमिल और सावित्री नगर को जोड़ने वाले मौदहा पारा रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे से गुजरने वाले नाले में एक शख्स बाइक समेत समा गया, गनीमत रही की उसे किसी तरह की गंभीर चोट नहीं लगी, वरना वह बुरी तरह से घायल हो सकता था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

इस घटना ने न सिर्फ रायगढ़ नगर निगम की लापरवाही उजागर की है बल्कि पानी निकासी की व्यवस्था की भी पोल खोलकर रख दी है. शहर में कई जगहों पर सड़कों का भी यही हाल है. भारी बारिश के कारण कई जगहों पर सड़कें धंस गई हैं और वहां गड्ढा बन गया है. ऐसे में बारिश का पानी उसमें भर जाता है. और खतरे से अनजान लोग जब उन रास्तों से गुजरते हैं तो मुसीबत में फंस जाते हैं. स्थानीय पार्षदों की शिकायतों के बावजूद नगर निगम प्रशासन इन मूलभूत समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है, जिसका खामियाजा आम लोगों को उठाना पर रहा है.

इसे भी पढ़ें:  डोंगा कोहरौद के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए, बच्चों से स्कूल पुताई कराने के साथ कई गंभीर आरोपों की पुष्टि

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles