Advertisment
ACB की रेडCAACG BOARD RESULTCSPDCL आगजनीEVM-VVPATGSTIPL 2025Paris Olympics 2024T20 World Cup 2024Terrorist AttackUncategorizedUPSC Resultअक्षय तृतीयाअंबिकापुरअंबेडकर जयंतीअभनपुरअयोध्याआबकारी विभागईद मुबारककोयला घोटालाखबर दिनभरखैरागढ़ राज परिवारचारधाम यात्राचुनाव बहिष्कारचैत्र नवरात्रिछत्तीसगढ़ के मौसमजरूरत की खबरटी-20 वर्ल्ड कप 2024डोंगरगढ़नौतपा की गर्मीपटनाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीबाल विवाहभानुप्रतापपुरभिलाईभिलाई स्टील प्लांटभूकंपमणिपुरमहादेव सट्टा ऐपमोदी 3.0राम नवमीरामलला का सूर्य तिलकराहुल गांधीरेत माफियावाराणसी लोकसभा सीटशराब घोटालाशराब नीति केसश्री हनुमान जन्मोत्सवसारंगढ़सीएम विष्णुदेव सायस्वामी आत्मानंद स्कूलहाईकोर्टहाथरसहिंदू नववर्ष

छात्र को शौचालय में बंद करके घर चले गए लापरवाह शिक्षक, फिर परिजनों ने बच्चे को ऐसे खोजा…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

फिरोजाबाद. जिले में सरकारी स्कूल के शिक्षकों की लापरवाही सामने आई है. यहां के एक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र को स्कूल स्टाफ विधायक के टॉयलेट में बंद कर अपने-अपने घर चले गए. छात्र जब घर नहीं पहुंचा तो खोजबीन शुरू की और घंटों मशक्कत के बाद छात्र मिला. मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि पूरा मामला नारखी विकास खंड के गांव मोहम्मदी के सरकारी स्कूल का है. इस स्कूल में समीपवर्ती गांव कंचनपुर निवासी अवनीश कुमार का 6 वर्षीय बेटा यश कुमार कक्षा 2 का स्टूडेंट है. यश कुमार रोजाना की तरह स्कूल तो गया, लेकिन जब समय पर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को टेंशन हुई.

इसे भी पढ़ें:  9 गांव के लोगों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान:कोरबा में कोयला खदान के लिए ली गई जमीन; लेकिन न मिला मुआवजा न नौकरी

वहीं परिजन 2 घंटे बाद जब गांव के शिक्षामित्र को साथ लेकर स्कूल में छात्र को देखने पहुंचे तो खोजबीन और आवाज लगाने पर जानकारी हुई कि यश विद्यालय के शौचालय में बंद था. जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया. साथ ही घटनाक्रम से बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया और लापरवाह स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि मामला जानकारी में आया है. खंड शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेजा गया है. इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles