Advertisment
छत्तीसगढ़कोरबाक्राइम

कोरबा में ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म:झाड़-फूंक के नाम पर किया कई बार रेप, पति भी चुप रहा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा जिले में बहू से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ससुर झाड़-फूंक के नाम पर डरा धमका कर बहू का शारीरिक शोषण कर रहा था। बहू की शिकायत पर आरोपी ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। बहू अपनी मां के साथ पुलिस थाना पहुंची और अपनी आपबीती पुलिस को बताई। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद से ही उसपर ससुर की बुरी नजर थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए। पारिवारिक जीवन अच्छा चल रहा था। लेकिन इसके बाद ससुर जबरदस्ती डरा धमकाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने लगा।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में सेंट्रल जेल के बाहर आदतन अपराधी को दो गोलियां मारी गई

झाड़-फूंक से इलाज कर रहा था

बताया जा रहा है कि आरोपी ससुर बैगा है और झाड़-फूंक का काम करता था। तबीयत खराब होने पर बहू का भी झाड़-फूंक से इलाज करना शुरू किया। जिसके बाद झाड़-फूंक की आड़ में डरा धमका कर दुष्कर्म किया।

धमकाकर कई बार किया रेप

इसके बाद ससुर ने बहू को परेशान करना शुरू कर दिया और धमकाकर कई बार रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसकी सूचना महिला ने पति को दी, लेकिन पति भी अपने पिता के खिलाफ कुछ नहीं बोल पाया। जिसके बाद बहू अपने मायके चली गई।

कोरबा जिले में ससुर ने किया बहू से दुष्कर्म। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोरबा जिले में ससुर ने किया बहू से दुष्कर्म। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मां के साथ पहुंची थाने

इसे भी पढ़ें:  एक्सिस बैंक में करोड़ो की धोखाधड़ी, पूर्व बैंक अधिकारी और उसकी पत्नी गिरफ्तार

बहू अपनी मां के साथ उरगा थाना पहुंची। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

आगे की कार्रवाई जारी

ASP यूबीएस चौहान ने बताया कि आरोपी झाड़-फूंक के नाम पर डरा धमका कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles