
500 बोरी यूरिया का अवैध भंडारणः जांजगीर जिला निरीक्षण दल ने गोदाम किया सील
कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में जिले के कृषकों को सुगमता पूर्वक गुणवत्तायुक्त कृषि आदान (बीज/उर्वरक/कीटनाशक) उपलब्ध कराने हेतु उप संचालक कृषि के द्वारा जिला स्तरीय निरीक्षण दल का गठन किया गया है। निरीक्षण दल द्वारा दिनांक 02.05.2024 को विकासखण्ड बलौदा के ग्राम नवगवां में श्री रविन्द्र कुमार राठौर के गोदाम गृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित के यहॉ एच.यू.आर.एल. कंपनी का 500 बोरी यूरिया गोदाम गृह में भण्डारण पाया गया। निरीक्षण के उपरांत संबंधित के द्वारा प्राप्त उर्वरक की मौके पर पक्की बिल व्हाउचर/POS मशीन से प्राप्त उर्वरक की रसीद उवं उर्वरक संबंधित कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने पर संबंधित के गोदाम गृह में उपलब्ध 500 बोरी यूरिया को सीलबंद करते हुए विक्रय प्रतिबंधित की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में जिला उर्वरक निरीक्षक श्री शिव कुमार राठौर, श्री योगेश कुमार राठौर, उर्वरक निरीक्षक विकासखण्ड बलौदा, श्री सूरज राठौर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं श्री रविन्द्र कौशिक, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित थे।



