Advertisment
अयोध्या

अयोध्या में 20 लाख रामभक्तों की भीड़, 2 की मौत:अफसरों के छूटे पसीने, बाराबंकी में लोग रोके जा रहे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

प्रयागराज महाकुंभ का असर रामनगरी अयोध्या पर भी है। सोमवार को करीब 20 लाख श्रद्धालु हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन करने पहुंचे हैं। दोपहर करीब 12 बजे रामलला के दर्शनार्थियों की कतार में एक महिला गिर पड़ी। पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, मगर उनकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस के मुताबिक, महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है। ऐसा भीड़ की वजह से भी हो सकता है।

महिला की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी विमला (60) के रूप में हुई। जबकि नया घाट पर भीड़ में एक पुरुष मौत हो गई। उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

फैजाबाद हाईवे पर बाराबंकी के पास लोगों को बैरिकेडिंग लगाकर ट्रैफिक रोका जा रहा है। 20-30 गाड़ियों को ही एक बार में अयोध्या की तरफ भेजा जा रहा है। वहीं, गोरखपुर से अयोध्या की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को फुटहिया से डाइवर्ट कर दिया गया है। एम्बुलेंस छोड़कर किसी भी वहां को अयोध्या की तरफ जाने की अनुमति नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  झारखंड में पहली बार तक्षक नाग का रेस्क्यू, उड़ने वाले इस सांप की जानिए खासियत

काशी में 15 लाख लोग, कमिश्नर-SSP सब सड़क पर उतरे काशी में भी 15 लाख श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे हैं। मंदिर परिसर, गलियां और गंगा के घाट सब कुछ हाउस फुल है। कमिश्नर और SSP समेत पूरा अमला सड़क पर हैं। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आधी रात से लाइन में खड़े हो गए। रेलिंग और बैरिकेडिंग के सहारे रात गुजारी। सुबह 2.45 बजे कपाट खुलने के बाद दर्शन शुरू हुए। दोपहर 2 बजे तक पूरी काशी का क्राउड मैनेजमेंट सिस्टम फेल हो गया।

राम मंदिर की सुरक्षा NSG कमांडो संभाल रहे राम मंदिर की सुरक्षा में NSG के कमांडो लगे हैं। हनुमान गढ़ी में श्रद्धालुओं की 3 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। सरयू घाट से लेकर राम मंदिर तक भीड़ ही भीड़ है। रामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन के लिए 4 से 5 घंटे तक लोगों को कतार में लगना पड़ रहा है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सख्त है। बॉर्डर एरिया से बैरिकेडिंग पर लोग रोके जा रहे हैं। ताकि सिटी के अंदर भीड़ नियंत्रित हो सके। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है।

इसे भी पढ़ें:  चुनाव में जीते कैंडिडेट की आरती उतार रही थीं महिलाएं, तभी क्रेन से गिरा गुलाल और लग गई आग, नवनिर्वाचित उम्मीदवार घायल

एम्बुलेंस को 500 मीटर चलने में लगे 45 मिनट श्रीराम अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. यश प्रकाश सिंह ने बताया- अयोध्या में इतनी भीड़ है कि मेरा पैरामेडिकल स्टाफ भी ऑफिस नहीं पहुंच पा रहा है। एक महिला और पुरुष अस्पताल लाए गए थे। यहां आने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। सभी को एबुलेंस से बहुत मुश्किल से लाया गया था। एम्बुलेंस को सिर्फ 500 मीटर निकलने में 45 मिनट लग गए। महाकुंभ से ज्यादातर लोग यहां आ रहे हैं। इस वजह से इस महीने यहां भीड़ जोर बढ़ रही है।

IG ने कहा- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से डायवर्जन क्राउड कंट्रोल करने के लिए आईजी, कमिश्नर, जिलाधिकारी और एसपी सिटी ग्राउंड जीरो पर डटे हैं। आईजी प्रवीण कुमार ने कहा- राम मंदिर और हनुमानगढ़ी पर लोगों की भीड़ संभालने के लिए डाइवर्जन किया गया है। मंदिर की क्षमता के अनुसार श्रद्धालुओं दर्शन कराया जा रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर रूट डायवर्ट किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  ड्यूटी पर नहीं पहुंचा जवान तो घर पहुंचे दोस्त, फिर पति-पत्नी को जिस हाल में देखा फटी रह गई आंखें

DM चंद्र विजय सिंह ने कहा – श्रद्धालुओं को संभालने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स और सुरक्षा बल को जिम्मेदारी दी गई है। मौनी अमावस्या पर और श्रद्धालुओं के अयोध्या आने की संभावना है। अयोध्या के एंट्री पॉइंट पर लोगों को छोटे-छोटे ग्रुप में अंदर भेजा रहा है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles