I.N.D.I.A अलायंस – MEDIA HOUSE MPCG

लोकसभा स्पीकर चुनाव पर ‘I.N.D.I.A.’ को TMC ने दिया बड़ा झटका?
नई दिल्ली. लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए सरकार और विपक्ष के बीच मंगलवार को आम-सहमति नहीं बन सकी और अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार तथा भाजपा सांसद ओम बिरला का मुकाबला कांग्रेस के कोडिकुन्नील सुरेश के साथ होगा. लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान बुधवार को होगा. बिरला और सुरेश ने मंगलवार को क्रमश: राजग और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के उम्मीदवारों के रूप में अपने नामांकन पत्र दाखिल किए.

इस बीच, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि लोकसभा स्पीकर के लिए के. सुरेश की उम्मीदवारी को लेकर उनकी पार्टी से कोई संपर्क नहीं किया गया. बनर्जी ने कहा कि दुर्भाग्य से ये एकतरफा फैसला है. हालांकि, पार्टी की ओर कहा गया है कि विपक्ष के उम्मीदवार को समर्थन देना है या नहीं? इस पर अंतिम फैसला पार्टी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी. अभिषेक बनर्जी के बयान को लेकर जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से सवाल पूछा गया तो वे ‘जय संविधान’ बोलकर आगे बढ़ गए.

पिछली लोकसभा में भी अध्यक्ष रह चुके बिरला को राजग की तरफ से सर्वसम्मति से उम्मीदवार बनाया गया है. यदि वह बुधवार को हुए मतदान में जीत जाते हैं तो 25 साल में इस पद पर दोबारा आसीन होने वाले पहले व्यक्ति होंगे. जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि बिरला का नाम राजग के सभी दलों ने सर्वसम्मति से तय किया और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह भी समर्थन हासिल करने के लिए विपक्ष के पास पहुंचे.

बिरला लगातार तीसरी बार कोटा से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं

बिरला ने नामांकन दाखिल करने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की. वह राजस्थान के कोटा से लगातार तीसरी बार भाजपा के टिकट पर सदस्य निर्वाचित हुए हैं. विपक्ष पर निशाना साधते हुए ललन सिंह ने कहा कि वे लोकसभा उपाध्यक्ष के पद पर तुरंत फैसला चाहते हैं, जबकि राजनाथ सिंह ने अनुरोध किया था कि चयन का समय आने पर सभी को एक साथ बैठना चाहिए और इस मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के लिए उम्मीदवार के नाम पर सर्व सम्मति होती तो बेहतर होता. उन्होंने इस संबंध में शर्तें रखने के लिए विपक्ष की आलोचना भी की. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को शर्तों पर नहीं चलाया जा सकता.

सहमति नहीं बनने के बाद विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) ने लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस नेता सुरेश को अपना उम्मीदवार बनाया और उन्होंने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया. रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के नेता एन के प्रेमचंद्रन ने बताया कि सुरेश ने नामांकन दाखिल किया है. कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और द्रमुक नेता टी आर बालू लोकसभा अध्यक्ष के पद के लिए राजग उम्मीदवार का समर्थन करने से इनकार करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालय से बाहर आ गए. वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि सरकार ने उपाध्यक्ष पद विपक्ष को देने की प्रतिबद्धता नहीं जताई.

राहुल गांधी ने लगाया कांग्रेस नेता को अपमानित करने का आरोप

इससे पहले, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को दिए जाने की परंपरा रही है और यदि नरेन्द्र मोदी सरकार इस परंपरा का पालन करती है तो पूरा विपक्ष सदन के अध्यक्ष के चुनाव में सरकार का समर्थन करेगा. उन्होंने संसद भवन परिसर में संवाददाताताओं से बातचीत में यह भी कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समर्थन के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को फोन किया था और फिर से फोन करने की बात की थी, लेकिन अब तक उनका फोन नहीं आया. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री विपक्ष से रचनात्मक सहयोग की उम्मीद करते हैं, लेकिन कांग्रेस के नेता का अपमान किया जा रहा है.

The post लोकसभा स्पीकर चुनाव पर ‘I.N.D.I.A.’ को TMC ने दिया बड़ा झटका? appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

लोकसभा चुनाव 2024: इंडिया गठबंधन के सांसदों की संख्या में इजाफा, जानें किसने दिया समर्थन
मुंबई। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में संगाली से लोकसभा चुनाव जीते विशाल पाटिल ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है. महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे की व्यवस्था में सांगली संसदीय सीट शिवसेना-यूबीटी को सौंपे जाने के बाद उन्होंने बगावत कर दी थी और निर्दलीय चुनाव लड़ा था.

महाराष्ट्र की सांगली लोकसभा सीट से विजयी कांग्रेस के बागी उम्मीदवार विशाल पाटिल ने इंडिया ब्लॉक और महा विकास अघाड़ी को समर्थन दिया. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 99 सीटें जीतीं है. विशाल पाटिल के समर्थन से लोकसभा में कांग्रेस की ताकत 100 तक बढ़ जाएगी.

विशाल पाटिल और विश्वजीत कदम ने मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की और पार्टी को अपना समर्थन पत्र सौंपा. नेताओं ने कहा कि अगर लोकसभा सचिवालय अपनी मंजूरी दे देता है तो विशाल पाटिल को कांग्रेस का सहयोगी सांसद कहा जा सकता है और लोकसभा में पार्टी की ताकत 100 हो जाएगी.

बता दें कि विशाल पाटिल महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल के पोते. विशाल पाटिल ने भाजपा के संजय काका पाटिल को हराकर सांगली सीट से लोकसभा चुनाव जीता है.

महाराष्ट्र की सांगली लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले विशाल पाटिल को 5 लाख 71 हजार 666 वोट मिले. इन्होंने बीजेपी के संजय पाटिल को 1 लाख 53 वोटों से हरा दिया. बीजेपी के उम्मीदवार संजय पाटिल इस सीट पर दूसरे नंबर पर रहे. उन्हें कुल 4 लाख 71 हजार 613 वोट मिले. वहीं, इस सीट पर उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना तीसरे नंबर पर रही. शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार चंद्रहार सुभाष पाटिल को कुल 60 हजार 860 वोट प्राप्त हुए.

The post लोकसभा चुनाव 2024: इंडिया गठबंधन के सांसदों की संख्या में इजाफा, जानें किसने दिया समर्थन appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा बयान, बोले-सही समय पर सही कदम उठाएंगे; स्टालिन और चंद्रबाबू नायडू की हुई मुलाकात
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को विपक्षी इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन, इंडिया ब्लॉक, सही समय पर सही कदम उठाएगा ताकि बीजेपी का शासन समाप्त किया जा सके। खड़गे ने कहा कि इंडिया ब्लॉक फासीवादी शासन का विरोध करना जारी रखेगा। हम लोगों की इच्छा को पूरा करने के लिए उचित समय पर उचित कदम उठाएंगे। साथ ही यह भी कहा कि इंडिया ब्लॉक यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेगा कि देश में बीजेपी का शासन नहीं हो।

नीतीश और चंद्रबाबू का समर्थन नहीं मिलने से झटका

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने औपचारिक रूप से एनडीए में शामिल होने के फैसले का ऐलान कर दिया है। यह विपक्ष के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। दोनों नेता पहले इंडिया ब्लॉक में रहे हैं। ऐसे में इंडिया ब्लॉक के ज्यादातर नेताओं को इस बात की उम्मीद थी कि नीतीश और चंद्रबाबू को एक बार फिर से पाले में कर लिया जाएगा। हालांकि, ऐसा नहीं हो पाया।

इंडिया ब्लॉक की बैठक में खड़गे ने क्या कहा?

बुधवार की शाम खड़गे के आवास पर इंडिया ब्लॉक की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में खड़गे ने कहा कि हम ऐसी सभी पार्टियों का अपने गठबंधन में सवागत करते हैं जो संविधान के मूल्यों और न्याय के प्रति प्रतिबद्ध हैं। खड़गे ने कहा कि इंडिया गठबंधन में उन सभी दलों का स्वागत है जो संविधान में भरोसा रखते हैं। इसके साथ ही

खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जनादेश मोदी और उनकी राजनीति के खिलाफ है। यह उनकी स्पष्ट नैतिक हार है।

इंडिया ब्लॉक ने जीती हैं 232 सीटें

इस चुनाव में बीजेपी ने 240 सीटें जीतीं और अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कुल 293 सीटों पर कब्जा किया है। वहीं, इंडिया ब्लॉक के पास 232 सीटें हैं, जिनमें से 100 सीटें अकेले कांग्रेस के पास हैं। खड़गे ने स्पष्ट किया कि इंडिया ब्लॉक भाजपा का विरोध जारी रखेगा और जनता के हितों के लिए संघर्ष करेगा। खड़गे के इस बयान के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

टीडीपी को पाले करने की कोशिश में है इंडिया ब्लॉक?

बुधवार की देर रात टीडीपी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू और इंडिया ब्लॉक के अहम सहयोगी दल डीएमके के अध्यक्ष और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन से मुलाकात हुई। दोनों दिल्ली  एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में एक दूसरे से बातचीत करते नजर आए। इसके बाद से एक बार फिर से यह अटकलें तेज हो गई हैं कि इंडिया ब्लॉक चंद्रबाबू नायडू को अपने पाले में करने की कोशिश में है। वहीं, दूसरी ओर बुधवार को बिहार से दिल्ली  आते वक्त आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार भी प्लेन में एक साथ बैठे और बातचीत करते नजर आए थे।

The post मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा बयान, बोले-सही समय पर सही कदम उठाएंगे; स्टालिन और चंद्रबाबू नायडू की हुई मुलाकात appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक : सरकार बनाएंगे या विपक्ष में बैठेंगे, होगा फैसला
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस शतक लगाने से एक नंबर चूक गई। उसकी 99 सीटें और INDI गठबंधन की 234 सीटें आई हैं। नतीजे घोषित होने के बाद आज, 5 जून को आगे की रणनीति तय करने के लिए दिल्ली में गठबंधन साथियों की मीटिंग होगी। मीटिंग में तय किया जाएगा कि गठबंधन विपक्ष में बैठेगा या सरकार बनाने की कवायद करेगा। यह मीटिंग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर होगी।

इस मीटिंग के अलावा एक मीटिंग कांग्रेस पार्टी की भी होगी। इसमें यह तय होगा कि गठबंधन के नेताओं के साथ होने वाली मीटिंग में क्या रुख अपनाना है। राहुल गांधी ने कांग्रेस के सभी जीते सांसदों को दिल्ली बुलाया है।

नतीजे आने पर क्या बोले थे खड़गे और राहुल?

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने मंगलवार, 4 जून को नतीजे आने के बाद दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। खड़गे ने कहा था कि हम आगे की रणनीति मीटिंग के बाद ही बताएंगे। अगर पूरी स्ट्रैटजी अभी बता दी, तो मोदी जी होशियार हो जाएंगे। वहीं, सांसद राहुल गांधी ने भी सरकार बनाने के सवालों पर रहस्यमयी जवाब दिया था। वायनाड और रायबरेली, दोनों सीटों से जीते राहुल गांधी ने कहा था कि विपक्ष में बैठने या सरकार बनाने का फैसला मीटिंग में ही होगा।

पार्टनर्स खोज रहा INDI गठबंधन

लोकसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा को 240 तो NDA गठबंधन को 292 सीटें मिली हैं। जबकि INDI गठबंधन को कुल 234 सीटें मिली हैं। सरकार बनाने के लिए गठबंधन को 272 सांसदों का समर्थन चाहिए। ऐसे में बहुमत के लिए उसे मौजूदा सीट शेयरिंग से बाहर भी पार्टनर खोजने होंगे। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की TMC के 29 सांसदों के अलावा TDP और JDU के समर्थन की भी गठबंधन को जरूरत होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन पार्टियों को गठबंधन में शामिल करना है या नहीं, इस पर भी आज मीटिंग में चर्चा होगी।

इमरान प्रतापगढ़ी ने दी अटकलों को हवा

इमरान प्रतापगढ़ी ने मंगलवार को नतीजों को लेकर कहा कि सरकार INDI गठबंधन की बनेगी। नए सहयोगी खोजे जाएंगे। कुनबा बढ़ाया जाएगा। उनके इस बयान से जोड़ तोड़ होने की अटकलें शुरू हो गईं।

The post I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक : सरकार बनाएंगे या विपक्ष में बैठेंगे, होगा फैसला appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज विपक्ष की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली, सुनीता केजरीवाल भी होंगी शामिल
लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है और सभी दल अपने-अपने तरीकों से चुनाव प्रचार के अभियान में लगे हुए हैं। इसी क्रम में आज रविवार को विपक्षी दलों के  I.N.D.I.A अलायंस द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में एक मेगा रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें विपक्षी दलों के कई प्रमुख नेता शामिल होंगे। विपक्षी गठबंधन ने इस रैली को ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ नाम दिया है। इस रैली में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी शामिल होंगी।

खरगे राहुल भी होंगे शामिल

विपक्ष की लोकतंत्र बचाओ रैली को कांग्रेस के पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने कहा कि रविवार को आयोजित होने वाली रैली से लोक कल्याण मार्ग (जहां प्रधानमंत्री का आवास स्थित है) को एक “कड़ा संदेश” दिया जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार का “समय पूरा हो गया है।

किसी व्यक्ति विशेष की रैली नहीं- जयराम रमेश

पहले माना जा रहा था कि रामलीला मैदान में ये रैली प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में आयोजित रैली के रूप में पेश की जा सकती है। हालांकि, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि यह कोई व्यक्ति विशेष की रैली नहीं है। इसीलिए इसे लोकतंत्र बचाओ रैली कहा जा रहा है। यह किसी एक पार्टी की रैली नहीं है, इसमें करीब 27-28 पार्टियां शामिल हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी घटक इस रैली में हिस्सा लेंगे।

सुनीता केजरीवाल भी आएंगी

आम आदमी पार्टी ने आधिकारिक रूप से बता दिया है कि रामलीला मैदान की रैली में सुनीता केजरीवाल शामिल होगी। रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल के साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पोस्टर भी लगे हैं। रामलीला ग्राउंड और आस पास का इलाका आप और कांग्रेस दोनों पार्टियों के पोस्टर से अटा पड़ा हैं। मैदान के तकरीबन आधे हिस्से में लोगों के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं।

ये नेता शामिल होंगे

रामलीला मैदान की रैली में सोनिया गांधी (कांग्रेस), एम खड़गे (कांग्रेस), राहुल गांधी (कांग्रेस), शरद पवार (एनसीपी), उद्धव ठाकरे (यूबीटी), आदित्य ठाकरे (यूबीटी), अखिलेश यादव (सपा)तेजस्वी यादव (राजद), डेरेक ओ ब्रायन (टीएमसी), टी शिवा (डीएमके), फारूक अब्दुल्ला (नेकां), चंपई सोरेन (झामुमो), कल्पना सोरेन (झामुमो), सीताराम येचुरी (सीपीएम), डी राजा (सीपीआई), दीपंकर भट्टाचार्य (सीपीआई-एमएल), जी देवराजन (फॉरवर्ड ब्लॉक) शामिल होंगे।

पीएम मोदी की मेरठ में रैली

दूसरी तरफ दिल्ली से थोड़ी ही दूर मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रैली करने जा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी मेरठ से अपनी चुनावी रैलियों की शुरुआत करने वाले हैं। बता दें कि भाजपा ने मेरठ से अरुण गोविल को अपना उम्मीदवार बनाया है। रामायण धारावाहिक में अरुण गोविल ने ही भगवान राम के किरदार को निभाया था।

The post दिल्ली के रामलीला मैदान में आज विपक्ष की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली, सुनीता केजरीवाल भी होंगी शामिल appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.