मध्यप्रदेश Archives - MEDIA HOUSE MPCG

कुबेरेश्वर धाम में अब तक 7 श्रद्धालुओं की मौत, पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा में शामिल होने आए थे सीहोर
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में आए अब तक 7 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है. गुरुवार को सुबह दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई. बुधवार को तीन श्रद्धालुओं की मौत हुई इससे पहले मंगलवार को दो महिला श्रद्धालुओं की भी मौत हुई थी. इस घटना को लेकर लोगों में चिंता है.

जानकारी के अनुसार, प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में 6 अगस्त को कावड़ यात्रा आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल हुए थे. कुबेरेश्वर धाम की कावड़ यात्रा में शामिल होने के लिए आए श्रद्धालुओं में से अब 7 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है. गुरुवार को सुबह दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई. बुधवार को तीन श्रद्धालुओं की मौत हुई थी. इससे पहले मंगलवार को दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी.

कैसे हुई श्रद्धालुओं मौत?

जिला प्रशासन के मुताबिक, गुरुवार को कुबेरेश्वर धाम से एक 22 वर्षीय श्रद्धालु उपेंद्र गुप्ता पिता श्री प्रेमचंद गुप्ता का अचानक स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया युवक की मृत्यु हृदय गति रुकने के कारण हुई थी. मृतक ग्राम भोगलपुर, बड़ा टोला, तहसील पिपराइच, जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला था.

गुरुवार को ही कुबेरेश्वर धाम से एक 40 वर्षीय श्रद्धालु श्री अनिल, पिता श्री महावीर का अचानक स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया और मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना बताया गया. साथ ही युवक अस्थमा का मरीज था. मृतक ग्राम खेड़ा कला दिल्ली का रहने वाला था.

अलग राज्यों से आए थे श्रद्धालु

वहीं बुधवार को सीहोर में कांवड़ यात्रा में शामिल हुए तीन श्रद्धालुओं का अलग-अलग समय में अलग-अलग स्थानों पर अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें तत्काल एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया था. जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने तीनों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों में गुजरात के पंचावल निवासी 50 वर्षीय श्री चतुरभाई पिता भूराभाई, हरियाणा के रोहतक निवासी 65 वर्षीय श्री ईश्वर सिंह यादव पिता मवासीराम तथा छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी 57 वर्षीय श्री दिलीप सिहारी पिता शत्रुघ्न सिहारी का नाम शामिल था.

इससे पहले मंगलवार को दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी. धाम में तबियत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया था, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. श्रद्धालुओं की मौत के मामले में मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि सभी श्रद्धालुओं की मौत का कारण अलग अलग है.

The post कुबेरेश्वर धाम में अब तक 7 श्रद्धालुओं की मौत, पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा में शामिल होने आए थे सीहोर appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

पं. प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में मची भगदड़, दो महिलाओं की मौत, 10 से अधिक श्रद्धालु घायल
सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर में स्थित कुबेरेश्वर धाम में भगदड़ मचने से दो महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि 10 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है।

दरअसल, पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा बुधवार को कांवड़ यात्रा निकालने का आयोजन है, इससे एक दिन पहले मंगलवार को कुबेरेश्वर धाम में यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भारी जुट गई, यह हादसा उस वक्त हुआ जब मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की संख्या अचानक से बढ़ गई। भारी भीड़ के बीच धक्का-मुक्की में हो गई थी।

अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों के सीहोर पहुंचने की खबर है। कुबेरेश्वर धाम में भंडारा, दर्शन और ठहरने की जगह सीमित होने के कारण हालात तेजी से बेकाबू हो गए। भक्तों की भारी भीड़ के बीच कई लोग जमीन पर गिर गए। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिससे लोग भयभीत हो उठे।

अफरा-तफरी मचने से दो लोगों की दबकर मौत हो गई। 6 अगस्त को कुबेरेश्वर धाम से चितावलिया हेमा गांव तक भव्य कांवड़ यात्रा प्रस्तावित है। इसके लिए प्रशासन और आयोजकों ने 4 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था का दावा किया था, लेकिन एक दिन पहले ही हजारों श्रद्धालु कुबेरेश्वर धाम पहुंच गए, जिससे व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

The post पं. प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में मची भगदड़, दो महिलाओं की मौत, 10 से अधिक श्रद्धालु घायल appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

अस्पताल के परिसर में नवजात को खाते नजर आए कुत्ते, मंजर देख प्रशासन के उड़े होश
मध्य प्रदेश के रीवा स्थित  संजय गांधी अस्पताल से सोमवार को बहुत ही शर्मसार करने वाली खबर सामने आई. दरअसल, सुबह करीब 11:00 बजे रीवा के संजय गांधी अस्पताल परिसर में दो कुत्ते एक नवजात बच्ची का शव खाते हुए नजर आए. यह दृश्य देखकर अस्पताल में हड़कंप मच गया. सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल कुत्तों को भगाया और मामले की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दी. अस्पताल प्रबंधन ने नवजात बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रूम में सुरक्षित रखवाया और पुलिस को मामले की जानकारी दी.

गायनी वार्ड में बच्ची की हुई थी मौत

जांच के दौरान अस्पताल प्रशासन को पता चला कि रविवार को गायनी वार्ड में एक बच्ची का जन्म हुआ था. डॉक्टरों की जांच में पता चला कि नवजात को गंभीर हृदय रोग था. इलाज के सभी प्रयासों के बावजूद बच्ची ने जन्म के एक घंटे बाद दम तोड़ दिया.

परिवार ने शव को दबाया, कुत्तों ने निकाला बाहर

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, परिवार ने बच्ची की मौत के बाद बिना अस्पताल को सूचित किए, परिसर के अंदर ही शव को जमीन में दबा दिया. आज सुबह कुत्तों ने शव को जमीन से निकाल लिया, जिससे यह घटना सामने आई.

परिवार ने की शव की पहचान

संजय गांधी अस्पताल के सीएमओ डॉक्टर रत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि परिवार ने स्वीकार कर लिया है कि शव उन्हीं की बच्ची का था. उन्होंने बताया कि मामले को पुलिस को सौंप दिया गया है. इसके साथ ही पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुट गई है. यह पता लगाया जा रहा है कि परिवार ने अस्पताल परिसर के अंदर शव को क्यों दफनाया और इस तरह की लापरवाही कैसे हुई.

सीएमओ ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

सीएमओ डॉक्टर त्रिपाठी ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले को पुलिस को सौंप दिया गया है और अस्पताल प्रशासन भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा.

यह घटना अस्पताल प्रशासन और समाज दोनों के लिए चिंताजनक है. पुलिस की जांच और कार्रवाई से यह उम्मीद की जा रही है कि दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकेगा.

The post अस्पताल के परिसर में नवजात को खाते नजर आए कुत्ते, मंजर देख प्रशासन के उड़े होश appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

90 हजार की मोपेड लेने की खुशी में खर्च किए 60 हजार, बग्गी, डीजे और क्रेन लेकर पहुंचा चायवाला
शिवपुरी : नागपुर के डॉली चाय वाले की तरह अब मध्य प्रदेश के शिवपुरी का चायवाला फेमस हो रहा है. मुरारी चायवाले ने रविवार को कुछ ऐसा किया कि देखने वालों की भीड़ जुट गई. दरअसल, रविवार को मुरारी चायवाला अपनी बेटी के लिए मोपेड खरीदने क्रेन, बग्गी, डीजे और ढोल के साथ पहुंचा तो एक अलग ही माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि मुरारी चायवाले ने 90 हजार की मोपेड खरीदने के लिए खुशी में 60 हजार रुपए ऊपर खर्च कर दिए.

लोग देखते रह गए चाय वाले का कारनामा

शहर के नीलगर चौराहा पुरानी शिवपुरी निवासी मुरारी लाल कुशवाहा एक चाय की दुकान संचालित करता है. मुरारी चाय वाला रविवार को अपनी बेटी के लिए एक मोपेड लेने दुर्गादास राठौड़ चौराहा के पास स्थित मोपेड शोरूम पर पहुंचा. यहां पर शोरूम पर काम करने वाला स्टाफ तब दंग रह गया जब उन्होंने देखा कि मुरारी मोपेड लेने के लिए अपने साथ क्रेन, बग्गी, डीजे, ढोल व नाचने वाले लोग साथ लेकर आया है. मुरारी ने 90 हजार रुपए की मोपेड खरीदी है, जिसमें उसने 20 हजार रुपए डाउन पेमेंट किया है और तीन हजार रुपए हर महिने की ईएमआई है. इसके अलावा उसने 60 हजार रुपए मोपेड को घर ले जाने में खर्च कर दिए. इस अजीब कारनामे के संबंध में जब मुरारी लाल कुशवाह से बात की गई तो उसने कि वह अपनी बेटी की खुशी के लिए यह सब करते है. इधर शोरूम संचालक कपिल गुप्ता ने कहा, ” यहां पर वाहन लेने तो कई लोग आते है, लेकिन इस तरह की दीवानगी पहली बार देखी है.”

मोबाइल खरीदने पर भी मनाया था जश्न

आपको जानकर हैरानी होगी कि मुरारी चाय वाले का ये कोई पहला कारनामा नहीं है. कुछ महीनों पहले जब उसने अपनी बेटी के लिए मोबाइल खरीदा था, तब मोबाइल घर ले जाने में 25 हजार रुपए खर्च कर दिए थे. मुरारी ने उस वक्त 12 हजार 500 रुपए का मोबाइल खरीदा था, लेकिन उसे घर तक ले जाने के लिए डोल ताशे, डीजे व बग्गी में उसने 25 हजार रुपए खर्च किए थे. शहर में मुरारी चायवाले का ये अजीब कारनामा चर्चाओं में रहा और सोशल मीडिया पर उसके वीडियो खूब वायरल भी हुए.

रंग में पड़ा भंग, पुलिस ने जब्त किया डीजे

इधर रविवार को इस पूरे घटनाक्रम का रोचक पहलू यह भी रहा कि जब मुरारी शोरूम से डीजे व बग्गी के साथ एसपी कोठी के सामने से निकला तो पुलिस ने डीजे जब्त कर लिया. पुलिस के मुताबिक बिना अनुमति के तेज आवाज में डीजे बजाने पर ये कार्रवाई की गई. टीआई रोहित दुबे ने कहा, ”इस मामले में कार्रवाई की जा रही है.”

https://www.mediahousempcg.com/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-18-at-10.10.36-AM.mp4

The post 90 हजार की मोपेड लेने की खुशी में खर्च किए 60 हजार, बग्गी, डीजे और क्रेन लेकर पहुंचा चायवाला appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

टीआई की प्रताड़ना से परेशान एएसआई ने थाने में खाया जहर, थाने में मचा हड़कंप
शिवपुरीः मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थाने से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। यहां थाने में पदस्थ एक एएसआई राकेश बंजारा ने टीआई द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद रविवार को जहर खा लिया। थाने में एएसआई के जहर खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में दूसरे पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। एएसआई की हालात और बिगड़ने पर उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा गया और यहां से ग्वालियर रैफर कर दिया गया है।

एएसआई ने लगाए टीआई पर आरोप

जहर खाए जाने के बाद एएसआई को कोलारस अस्पताल ले जाया गया। कोलारस थाने में पदस्थ एएसआई राकेश बंजारा ने बताया कि कल यानी शनिवार को थाने में पदस्थ दिलीप दीवान, अवतार व नरेश दीवान ने कट्टू से भरे दो ट्रक पकड़े थे। इसमें से एक ट्रक लेनदेन कर मौके पर ही छोड़ दिया, जबकि दूसरा पकड़ लिया था। राकेश ने बताया कि उक्त ट्रक के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीआई कोलारस अजय जाट मुझ पर दबाव बना रहे थे, जबकि मेरा कहना था कि जिस मामले की मुझे जानकारी ही नहीं है, उसमे कार्रवाई कैसे कर दूं।

थाने में चल रही है वसूली से बिगड़ा मामला

राकेश का तो यहां तक कहना है कि थाने में लेनदेन का काम उक्त तीनों दीवान करते हैं और मुझे प्रताड़ित करके मेरे खिलाफ झूठी रिपोर्ट डाल देते हैं। मैंने अपनी समस्या से टीआई सहित एसडीओपी और एसपी को भी अवगत कराया। लेकिन, जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो मैंने आज परेशान होकर चूहे मारने की दवा खा ली।

मामला बिगड़ने पर एडिशनल एसपी पहुंचे कोलारस

एक एएसआई के द्वारा जहर खाए जाने के बाद एडिशनल एसपी संजय मुले कोलारस पहुंचे और यहां पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से बात की। इसके बाद एएसआई को कोलारस से शिवपुरी रेफर किया गया। यहां पर पत्रकारों से चर्चा में एडिशनल एसपी संजय मुले ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

पूरा मामला कट्टू वाहनों से वसूली का

कोलारस थाने के एक एएसआई द्वारा जहर खाए जाने के बाद इस मामले में पुलिस आरोपों के घेरे में आ गई है। सूत्रों का कहना है कि शिवपुरी जिले में कट्टू यानि गौवंश से भरे वाहनों को सुरक्षित बाहर निकलवाने का ठेका पुलिस लाखों में करती है। जिसकी बंधी स्थानीय पुलिस थाने से लेकर सीनियर अधिकारियों तक पहुंचती है। इसी वसूली को लेकर यह मामला पुलिसकर्मियों का आपसी विवाद का बताया जा रहा है।

The post टीआई की प्रताड़ना से परेशान एएसआई ने थाने में खाया जहर, थाने में मचा हड़कंप appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

स्टे ऑर्डर के लिए मांगी 50000 की रिश्वत, गाय लेकर SDM ऑफिस पहुंची महिला, फिर किया कुछ ऐसा कि एसडीएम के छूटे पसीने
टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला अपनी जमीन पर अवैध कब्ज़े के मामले में स्टे ऑर्डर पाने के लिए रिश्वत मांगे जाने के नाम पर एसडीएम कार्यालय में गाय लेकर पहुंच गई।

रामकुंवर लोधी नामक यह महिला केलपुरा गांव की रहने वाली है। उनका आरोप है कि स्थानीय दबंग प्रमोद उनकी ज़मीन पर कब्ज़ा कर रहा है। रामकुंवर का कहना है कि उन्हें एसडीएम कार्यालय के बाबू द्वारा ₹50,000 रिश्वत की मांग की जा रही थी।

8 दिनों से लगा रही सरकारी कार्यालय के चक्कर

पीड़ित महिला ने बताया कि उसे स्टे ऑर्डर के लिए पिछले 8 दिनों से लगातार एसडीएम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वहीं दबंग प्रमोद के प्रशासन में कनेक्शन होने के कारण उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।

ये था पूरा घटनाक्रम

घटना की शुरुआत तब हुई जब केलपुरा गांव की रहने वाली रामकुंवर लोधी ने अपनी ज़मीन पर गांव के ही दबंग प्रमोद द्वारा किए जा रहे कब्ज़े की शिकायत थाने में दर्ज कराई। थाने में उन्हें एसडीएम कार्यालय से स्टे ऑर्डर लेने की सलाह दी गयी। एसडीएम कार्यालय पहुंचने पर बाबू ने पचास हजार रुपयों की मांग की।

गाय लेकर पहुंची महिला

आर्थिक तंगी से जूझ रही महिला ने बताया कि उसके पास रिश्वत देने के लिए पैसे नहीं हैं। उसने यह भी बताया कि उसने तहसीलदार और एसडीएम को कई बार आवेदन दिया है लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हताश और लाचार महिला गुरुवार को दोपहर में एक गाय को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंच गयी।

गाय को तहसीलदार की जीप के सामने बांधा

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिला ने गाय को तहसीलदार की जीप के सामने बांध दिया। इसके बाद धमकी दी कि अगर उसे स्टे ऑर्डर नहीं मिला तो वह अपनी जान दे देगी।

घटना पर एसडीएम का कहना

शाम 5:00 बजे जब बल्देवगढ़ की एसडीएम भारती मिश्रा से इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह इस समय टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट में एक बैठक में हैं और उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है।

सोशल मीडिया पर एसडीएम की सफाई

हालांकि, जब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसडीएम ने एक वीडियो संदेश जारी कर सफाई पेश की। वीडियो संदेश में एसडीएम ने दावा किया कि पीड़ित महिला को पहले ही स्टे ऑर्डर मिल चुका है।

The post स्टे ऑर्डर के लिए मांगी 50000 की रिश्वत, गाय लेकर SDM ऑफिस पहुंची महिला, फिर किया कुछ ऐसा कि एसडीएम के छूटे पसीने appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

क्रिकेट खेलते हुए 15 वर्षीय बालक की अचानक मौत, जाँच में जुटी पुलिस
मालवा | आगर जिले के सुसनेर में क्रिकेट खेलने के दौरान एक 15 वर्षीय बालक की अचानक मौत का मामला सामने आया है। खेल के दौरान बालक की तबीयत बिगड़ने पर उसे सुसनेर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल सुसनेर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

The post क्रिकेट खेलते हुए 15 वर्षीय बालक की अचानक मौत, जाँच में जुटी पुलिस appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

साबुन बनाने के लिए किराए से ली फैक्ट्री: साबुन के नाम पर बन रहा था ड्रग्स, पुलिस पूछताछ में मालिक ने किया ये बड़ा खुलासा
भोपाल : इंडस्ट्रियल एरिया में पकड़े गए 1814 करोड़ के MD ड्रग्स केस में एमपी का इंडस्ट्री डिपार्टमेंट, नारकोटिक्स विंग, इंटेलिजेंस विंग और मध्य प्रदेश पुलिस (MP Police) चारों ही सवालों के घेरे में हैं।

आपको बता दें कि ड्रग्स तस्करों का नेटवर्क जेल में तैयार हुआ था। फैक्ट्री में फर्नीचर के नाम पर ड्रग्स बनाया जा रहा था। इस ड्रग्स कांड का कनेक्शन मालवा (Connection Malwa) से भी जुड़ा हुआ है। गुजरात ATS और NCB ने आरोपी हरीश आंजना को लेकर मंदसौर पहुंची है। सूत्रों की मानें तो आरोपी के घर सहित अन्य जगहों पर दबिश दी है।

साबुन बनाने के लिए किराए से ली थी फैक्ट्री

पुलिस पूछताछ में एसके सिंह ने ये खुलासा किया है कि फैक्ट्री को साबुन बनाने का कहकर किराए से लिया गया था। जयदीप से फैक्ट्री किराए पर लेते वक्त कॉन्ट्रैक्ट किया था। इसके साथ ही फैक्ट्री में फर्नीचर कारखाने को चलाने की भी बात की गई थी। बता दें कि एसके सिंह BHEL से रिटायर्ड कर्मचारी हैं।

एमडी ड्रग्स केस का मंदसौर कनेक्शन

भोपाल के इंडस्ट्रियल एरिया बगरोदा में बनाए जा रहे ड्रग्स केस का कनेक्शन मालवा से भी जुड़ने की खबर सामने आई है। गुजरात ATS और NCB ने आरोपी हरीश आंजना को लेकर मंदसौर पहुंची है।

सूत्रों की मानें तो आरोपी के घर सहित अन्य जगहों पर दबिश दी है। इसके साथ ही कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ चल रही है। एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर कार्रवाई कर रही हैं।

ड्रग्स फैक्ट्री  मामले में मालिक एसके सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पूर्व मालिक जयदीप भोपाल से बाहर है। पुलिस आरोपी जयदीप की तलाश में जुटी हुई है।

2020 के बाद नहीं हुआ फैक्ट्री का सर्वे

आपको बता दें कि जयदीप सिंह ने फर्नीचर फैक्ट्री के लिए इस जमीन को लीज पर लिया था, जो कि मेसर्स वास्तुकार प्रोपराइटर  के नाम से रजिस्टर्ड है। इसके 2 साल बाद जयदीप सिंह के द्वारा इसे भेल से रिटायर्ड SK सिंह को बेच दिया था।

SK सिंह ने 6 महीने पहले फैक्टरी को अमित चतुर्वेदी को किराए पर दे दी थी। साल 2020 से इस फैक्ट्री का आखिरी सर्वे हुआ था। इसके बाद फैक्ट्री में क्या चल रहा था, ये किसी को पता नहीं।

फिलहाल करोड़ों के एमडी ड्रग्स  पकड़ाने के बाद ये फैक्ट्री किसने, किसको और किसलिए किराए पर दी और कबसे उसमें ड्रग्स बनने लगा, इसका जवाब कोई देने के लिए तैयार नहीं है।

आरोपियों पर किया मामला दर्ज

हालांकि पुलिस ने धारा 223 के तहत जयदीप और एसके सिंहपर मामला दर्ज कर लिया है। MP औद्योगिक विकास निगम  के कार्यकारी निदेशक विशाल सिंह चौहान की मानें तो जयदीप सिंह ने फैक्टरी किराए पर दी, जो कि नियमों का उल्लंघन है। अब निगम, जयदीप के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुटा हुआ है। IG कानून व्यवस्था एमपी अंशुमन सिंह के ने बताया कि हम ATS गुजरात और NCB दिल्ली के संपर्क में हैं।

मामले में तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

मामले में आरोपियों को ट्रांजिट वारंट पर गुजरात ले जाया गया है। दोनों आरोपियों को पहले भोपाल कोर्ट (Bhopal Court) में पेश किया गया। इसके बाद ट्रांजिट वारंट पर लेकर एटीएस गुजरात के लिए रवाना हुई। वहीं 2017 में सान्याल अंबोली इलाके में 1 किलो ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था। मामले में उसे 5 साल की सजा हुई थी।

तीसरा आरोपी हरीश आंजना (32) भी गिरफ्तार

फैक्ट्री के 2 मजदूरों को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि फैक्ट्री में केमिकल के नाम पर ड्रग्स तैयार की जाती है। मामले में तीसरे आरोपी हरीश आंजना उम्र 32 साल को भी पकड़ा गया है। बरामद किए गए ड्रग्स की कीमत 1814 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

अब तक हुई जांच में पता चला  है कि ड्रग्स तस्करी (ATS and NCB Raid in Bhopal Factory) का ये इंटरनेशनल नेटवर्क है, जो कि जेल में तैयार हुआ था। आरोपियों द्वारा ड्रग्स को खरीदने के लिए क्रिप्टो करेंसी का भी उपयोगी किया जाता था।

ऐसे हुई आरोपियों की मुलाकात

बता दें कि आरोपी प्रकाश चंद्र चतुर्वेदी साइंस ग्रेजुएट है, जो कि पहले प्राइवेट जॉब करता था। इसके बाद उसने दो कारोबारों को शुरू किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी दोनों में फेल रहा।

आरोपी से पूछताछ में पहले ये बताया कि उसे इस बात की जानकारी नहीं है कि उसकी फैक्ट्री में जो केमिकल बन रहा है, उसे नशे के लिए उपयोग किया जा रहा है।

जब एटीएस न सख्ती से पूछताछ की तब उसने खुलासा किया कि सान्याल बाने से वह पुराना परिचित है। एक दोस्त के जरिए उसकी मुलाकात मुंबई (Mumbai Jail) में हुई थी।

इसके बाद दोनों कई बार नासिक में भी मिले थे। 5 साल पहले NDPS एक्ट केस में सान्याल को 5 साल की सजा हुई थी। उसने ऑर्थर रोड स्थित जेल मुंबई में सजा काटी थी।

जेल में तैयार हुआ तस्करों का नेटवर्क

जब सान्याल जेल में सजा काट रहा था, तो उसकी मुलाकात जेल में बंद अलग-अलग प्रदेशों के ड्रग्स तस्करों  से हुई। इनमें कुख्यात तस्कर तुषार गोयल भी शामिल था, जो कि दिल्ली का रहने वाला है।

उसके हरियाणा, पंजाब, नेपाल और गुजरात में भी कई ठिकाने थे। सान्याल को MD ड्रग्स की तस्करी का रास्ता यहीं से मिला। इससे पहले वह कोकिन और चरस बेचता था।

जेल में रहते हुए शुरू की फैक्ट्री

इस फैक्ट्री  को आरोपी के द्वारा जेल में रहते ही शुरू कर दिया गया था। आरोपी सान्याल ने जेल में ही रहते हुए अपने गुर्गे और केस के तीसरे आरोपी हरीश आंजना उम्र 32 साल को प्रकाश के पाश पहुंचाया था।

हरीश आंजना और सान्याल दोनों ऑर्थर रोड जेल  में साथ रहे हैं। हरीश ने ही प्रकाशचंद्र क अमीर बनने का सपना दिखाकर ड्रग्स बनाने का काम शुरू किया था।

सान्याल के मैसेज मिलने पर उसे भोपाल के आउटर में फैक्ट्री की जमीन तलाशने की बात कही गई थी। प्रकाश ने बागरौदा में जयदीप सिंह की फैक्ट्री को किराए पर लिया था, जिसका अलॉटमेंट AK सिंह के नाम से लिया गया था। जिसे बाद में जयदीप ने खरीदा था।

The post साबुन बनाने के लिए किराए से ली फैक्ट्री: साबुन के नाम पर बन रहा था ड्रग्स, पुलिस पूछताछ में मालिक ने किया ये बड़ा खुलासा appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

पैसा कमाने घरों में सांप छोड़ने और पकड़ने का खेल, स्नैक केचर पुलिस हिरासत में, ऐसे खुला राज
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में अजब गजब का मामला सामने आया है। पुलिस ने ऐसे व्यक्ति (स्नैक केचर) को हिरासत में लिया जो पैसा कमाने रात में घरों में सांप छोड़ देता और दिन में पकड़ता था। सीसीटीवी कैमरे ने कैद हुई करतूत ने उसकी पोल खोली है।

शहर की न्यू द्वारकापुरी कालोनी के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में सांप पकड़ने वाले (स्नैक केचर) राकेश रजक की यह करतूत कैमरे में कैद हो गई। शहर की कालोनियों एवं न्यू द्वारकापुरी कालोनी में स्थित घरों में लंबे समय से सांप निकलने की घटनाएं सामने आ रही थी। इन सांपों को पकड़ने के लिए राकेश रजक को बुलाया जाता था और वो सांप पकड़ने के एवज में 1500 से 1000 रुपये की राशि लोगों से वसूला करता था। कैमरे में उसकी करतूत कैद होने के बाद लोगों की शिकायत पर फिजिकल थाना पुलिस ने सांप एक्सपर्ट राकेश रजक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने नेशनल पार्क (फॉरेस्ट) की टीम को भी बुलाया है। हालांकि आरोपी सांप एक्सपर्ट राकेश कहना है कि उसने सांप इसलिए छोड़ा क्योंकि सांप ने चूहा खा लिया था और उसमें से बदबू आ रही थी।

https://www.mediahousempcg.com/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-05-at-4.09.50-PM.mp4

The post पैसा कमाने घरों में सांप छोड़ने और पकड़ने का खेल, स्नैक केचर पुलिस हिरासत में, ऐसे खुला राज appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

ACCIDENT BREAKING : ट्रक के नीचे दबने से ऑटो सवार 6 लोगों की मौत, कई घायल
मध्यप्रदेश के दमोह जिले के बांदकपुर मार्ग पर समन्ना पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा हो गया है, जिसमें ट्रक के नीचे एक ऑटो रिक्शा दब गया, जिसमे दबने से 9 लोगों की मौके पर ही मौत होने की खबर है। घटना की जानकारी लगते ही जिला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी के साथ अधिकारी पहुंच चुके हैं। लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना में यह भी संभावना जताई जा रही है कि ट्रक के नीचे और भी लोग दबे हो सकते हैं। पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है ताकि सभी पीड़ितों की मदद की जा सके और स्थिति का सही आकलन किया जा सके।

The post ACCIDENT BREAKING : ट्रक के नीचे दबने से ऑटो सवार 6 लोगों की मौत, कई घायल appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.