नई दिल्ली Archives - MEDIA HOUSE MPCG

जाओ ट्रायल फेस करो… सिंगर नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, पहलगाम पोस्ट बन ही गई मुसीबत
नई दिल्ली: लोकगायिका और एक्टिविस्ट नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सोमवार को शीर्ष अदालत ने उनके खिलाफ दर्ज FIR रद्द करने से इनकार करते हुए साफ कहा, “जाओ और ट्रायल फेस करो.” कोर्ट ने कहा कि वह इस वक्त किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं करेगी और न ही केस के मेरिट पर कोई राय दे रही है.

जस्टिस जे.के. महेश्वरी और कुलदीप बिश्नोई की बेंच ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि यह मामला देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने के आरोप से जुड़ा है, इसलिए इस स्तर पर कोई राहत नहीं दी जा सकती. सुप्रीम कोर्ट ने नेहा को यह छूट जरूर दी कि वह आरोप तय होने के समय अपनी दलीलें पेश कर सकती हैं.

क्वाशिंग रिजेक्शन मात्र, अब ट्रायल का सामना करो: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने साफ कहा, “यह सिर्फ एफआईआर क्वाश करने से इनकार है, अब ट्रायल फेस करो.” अदालत ने यह भी कहा कि अगर नेहा के खिलाफ लगाए गए आरोपों में दम नहीं है, तो वह निचली अदालत में अपनी सफाई पेश कर सकती हैं. यह मामला दरअसल इलाहाबाद हाई कोर्ट के 19 सितंबर के आदेश से जुड़ा है, जिसमें हाई कोर्ट ने भी एफआईआर को रद्द करने से मना कर दिया था.

क्या है मामला- ‘पहलगाम पोस्ट’ से मचा था बवाल

नेहा सिंह राठौर पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी जो पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी थी. एफआईआर में कहा गया है कि इस पोस्ट के जरिए उन्होंने एक खास धार्मिक समुदाय को निशाना बनाया और देश की एकता को खतरे में डाला. यह एफआईआर हजरतगंज पुलिस स्टेशन में अप्रैल के आखिरी हफ्ते में अभय प्रताप सिंह नाम के व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज की गई थी.

झूठे आरोपों में फंसाया गया: नेहा की दलील

नेहा ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका में कहा कि उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है. उनके खिलाफ दर्ज केस में भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) की कई धाराएं लगाई गई हैं. जिनमें सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने, सार्वजनिक शांति भंग करने और देश की संप्रभुता व अखंडता को खतरे में डालने के आरोप शामिल हैं उन पर आईटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं. नेहा ने कहा कि उनका मकसद किसी समुदाय को भड़काना नहीं, बल्कि एक सामाजिक संदेश देना था.

अब आगे क्या?

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब नेहा को ट्रायल कोर्ट में पेश होकर अपनी दलीलें रखनी होंगी. कानूनी जानकारों का कहना है कि अगर कोर्ट को लगता है कि पोस्ट में भड़काऊ या सांप्रदायिक मंशा थी, तो मुकदमा आगे बढ़ेगा. अन्यथा, शुरुआती चरण में ही उन्हें राहत मिल सकती है.

The post जाओ ट्रायल फेस करो… सिंगर नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, पहलगाम पोस्ट बन ही गई मुसीबत appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

एअर इंडिया विमान के इंजन में आग की सूचना से हड़कंप, दिल्ली से इंदौर जा रही फ्लाइट की आपात लैंडिंग
नई दिल्ली। दिल्ली से इंदौर के लिए उड़ान भरने वाले एअर इंडिया के विमान की तुंरत इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के अनुसार, कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला।

जिसके बाद सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए विमान को वापस दिल्ली मोड़ा गया, जहां पर उसकी सुरक्षित लैंडिंग हो सकी। बताया जा रहा है कि यात्रियों को एक वैकल्पिक विमान में स्थानांतरित किया जा रहा है।

दिल्ली से इंदौर जा रही थी फ्लाइट

समाचार एजेंसी एएनआई ने एअर इंडिया के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि 31 अगस्त को दिल्ली से इंदौर के लिए उड़ान भरने वाली उड़ान AI2913, उड़ान भरने के तुरंत बाद दिल्ली लौट आई, क्योंकि कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला।

उन्होंने आगे बताया कि मानक प्रक्रिया का पालन करते हुए, कॉकपिट क्रू ने इंजन बंद करने का फैसला किया और दिल्ली लौट आए, जहां विमान सुरक्षित रूप से उतर गया। विमान को निरीक्षण के लिए रोक दिया गया है, और यात्रियों को एक वैकल्पिक विमान में स्थानांतरित किया जा रहा है, जो जल्द ही इंदौर के लिए उड़ान संचालित करेगा।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद यात्रियों में डर

अहमदाबाद में 12 जून को हुए विमान हादसे ने लोगों को दहला दिया है। यही वजह है कि किसी भी विमान में किसी प्रकार की परेशानी आने के कारण यात्रियों को चिंता होने लगती है। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में विमान में सवार 242 में 241 लोगों की जान चली गई थी। वहीं, एक यात्री सुरक्षित वापस निकल आया था।

The post एअर इंडिया विमान के इंजन में आग की सूचना से हड़कंप, दिल्ली से इंदौर जा रही फ्लाइट की आपात लैंडिंग appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या, दिल्ली पुलिस ने कहा-स्कूटी खड़ी करने पर हुआ विवाद, दो गिरफ्तार
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पार्किंग विवाद में आसिफ कुरैशी नाम के व्यक्ति की हत्या हुई है. दिल्ली पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. दिल्ली के निज़ामुद्दीन की ये पूरी घटना है, बताया जा रहा है कि पार्किंग विवाद देर रात हुआ. आसिफ कुरैशी एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई बताए जा रहे हैं. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

आसिफ कुरैशी की पत्नी ने कहा

मृतक आसिफ कुरैशी की पत्नी ने कि जानबूझ कर साजिश के तहत मेरे पति को मारा गया है. रात करीब 9.30-10.00 बजे गेट पर स्कूटी लगा दी. हमने कहा थोड़ा साइड कर लो. वो गंदी गंदी गालियां दे रहे थे. वो बहुत सारे थे मेरा आसिफ अकेड़े खड़ा था. आसिफ ने कहा कि बेटा गाड़ी थोड़ी आगे खड़ी कर दो, लेकिन वह लड़का गाली देने लगा और कहने लगा कि अभी आकर बताता हूं. इसके बाद लड़का ऊपर से नीचे उतर कर आया और कोई नुकीली चीज आसिफ के सीने में मारा. आसिफ के सीने से खून ही खून निकलने लगा. मैंने तुरंत देवर जावेद को फोन कर के घर बुलाया, लेकिन तब तक आसिफ की मौत हो चुकी थी.

आसिफ के चाचा सलीम कुरैशी ने बताया

आसिफ के चाचा सलीम कुरैशी ने बताया, आसिफ की उम्र 42 साल थी, वो रेस्टोरेंट में चिकन सप्लाई का काम करता था. मुझे फोन आया, कि स्कूटर खड़ा करने पर विवाद हुआ. दरवाजे के आगे स्कूटर लगाया था. ये दो लोग थे. उन्होंने मिलकर उसे मारा.

FIR दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के मुताबिक भोगल, जंगपुरा निवासी 42 वर्षीय आसिफ कुरैशी पुत्र इलियास कुरैशी की 07/8/25 को रात लगभग 10:30 बजे आरोपियों के साथ स्कूटर पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद हत्या कर दी गई. विवाद के दौरान, एक आरोपी ने पीड़ित के सीने पर किसी नुकीली चीज (पोकर) से वार किया, जिससे पीड़ित की मौत हो गई. 08.08.25 को धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत एफआईआर संख्या 233/25 दर्ज की गई. आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय उज्ज्वल और 18 वर्षीय गौतम के रूप में हुई है. दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

The post अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या, दिल्ली पुलिस ने कहा-स्कूटी खड़ी करने पर हुआ विवाद, दो गिरफ्तार appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन , ईलाज के दौरान निजी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। हालत, ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें 11 मई को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पूर्व राज्यपाल मलिक के निधन की जानकारी उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी गई है। इसमें लिखा गया कि ‘पूर्व गवर्नर चौधरी सत्यपाल सिंह मलिक जी नहीं रहे।’

सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर, मेघालय और गोवा में गर्नवर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे। मलिक को इस साल मई में मूत्र मार्ग में संक्रमण से जुड़ी गंभीर समस्याओं के चलते भर्ती कराया गया था। उनकी उनकी किडनी फेल हो गई थी। मलिक को 11 मई को पेशाब करने में तेज दर्द और तकलीफ हुई थी, जिसके बाद उनकी दोनों किडनी ने काम करना बंद कर दिया था और उनकी हालत बेहद गंभीर होती चली गई थी।

The post पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन , ईलाज के दौरान निजी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

‘आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़प ली, आप सच्चे भारतीय होते तो…’, राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सेना के खिलाफ कथित टिप्पणी के मामले में अपने खिलाफ मानहानि को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सोमवार को राहुल गांधी को फटकार लगाते हुए कहा कि आपको कैसे पता चला कि चीन ने 2000 वर्ग किलोमीटर तक भारत की जमीन हड़प ली है? अगर आप सच्चे भारतीय होते तो ऐसा नहीं कहते.

राहुल गांधी से कोर्ट के तीखे सवाल

सुनवाई के दौरान जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एजी मसीह की बेंच ने राहुल गांधी की तरफ से दिए गए बयानों पर असहमति जताई. राहुल गांधी की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने शुरुआत में दलील दी कि अगर कोई विपक्षी नेता मुद्दे नहीं उठा सकता, तो यह एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति होगी.

अदालत में सिंघवी ने कहा कि अगर वह प्रेस में छपी ये बातें नहीं कह सकते, तो वह विपक्ष के नेता नहीं हो सकते. इस पर जस्टिस दत्ता ने पूछा, ‘आपको जो कुछ भी कहना है, संसद में क्यों नहीं कहते? आपको सोशल मीडिया पोस्ट में यह क्यों कहना है?’ राहुल गांधी के बयान पर असहमति जताते हुए जस्टिस दत्ता ने पूछा, ‘आप बिना किसी सबूत के ये बयान क्यों दे रहे हैं. अगर आप एक सच्चे भारतीय होते, तो आप यह सब नहीं कहते.’

भारत जोड़ो यात्रा में दिया था बयान

अपनी 2023 की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, कांग्रेस नेता राहुल ने दावा किया कि एक पूर्व सेना अधिकारी ने उन्हें बताया था कि चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है. उनके इस बयान को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया था और उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था.

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मुकदमे को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूछा, ‘आपको कैसे पता चला कि चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है?’ और इस पर जोर देते हुए कहा, ‘अगर आप सच्चे भारतीय हैं, तो आप ऐसा नहीं कहते.’ कोर्ट ने पूछा कि क्या आपके पास कोई विश्वसनीय जानकारी है? जब सीमा पार कोई विवाद होता है तो क्या आप ये सब कह सकते हैं? आप संसद में सवाल क्यों नहीं पूछते?

कोर्ट ने राहुल गांधी को फटकार लगाते हुए कहा कि आप विपक्ष के नेता हैं तो आप ये बातें क्यों कहेंगे? आप ये सवाल संसद में क्यों नहीं पूछते? इसके जवाब में राहुल की तरफ से पेश हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि उन्होंने संसद में बोलने की छूट पाने के लिए चुनाव नहीं लड़ा. अनुच्छेद 19(1)(ए) राहुल गांधी को सवाल पूछने की इजाजत देता है.

The post ‘आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़प ली, आप सच्चे भारतीय होते तो…’, राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

महिला सांसद हुई चैन स्नेचिंग का शिकार , स्कुटी सवार आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
नई दिल्ली। तमिलनाडु के मयिलादुथुराई से लोकसभा सांसद आर सुधा मॉर्निंग वॉक के दौरान चैन स्नेचिंग का शिकार हो गई। यह घटना सोमवार सुबह पोलैंड दूतावास के पास हुई, जिसमें सांसद को मामूली चोटें भी आईं है। सांसद आर सुधा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दिल्ली में उनके साथ हुई चेन स्नैचिंग की घटना की शिकायत की है।

सांसद आर सुधा ने अपने पत्र में बताया कि समय मिलने पर वह सुबह की सैर के लिए निकलती हैं। 4 अगस्त को सुबह करीब 6 बजे सुधा और राज्यसभा की एक अन्य सांसद रजती सैर के लिए निकलीं थी।पोलैंड दूतावास के गेट-3 और गेट-4 के पास एक अज्ञात व्यक्ति, जो हेलमेट पहने हुए था और स्कूटी चला रहा था, ने उनकी सोने की चेन झपट ली। सुधा ने बताया कि स्कूटी सवार धीरे-धीरे विपरीत दिशा से आया, जिसके कारण उन्हें कोई शक नहीं हुआ।

इस झपटमारी से उनकी गर्दन पर कुछ निशान भी पड़ गए। उन्होंने पत्र में लिखा है कि इस अचानक हुई वारदात से वो चोटिल हुईं। वह किसी तरह गिरने से बच गईं। घटना के कुछ देर बाद दोनों को दिल्ली पुलिस की गश्ती वैन दिखी। जिसके बाद सांसद सुधा और रजती ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। आर सुधा के मुताबिक पुलिस वालों ने उन्हें लिखित शिकायत दर्ज करने और संबंधित पुलिस स्टेशन से संपर्क करने की सलाह दी।

सांसद आर सुधा ने गृह मंत्री से इस घटना पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने दिल्ली में सांसदों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया।

The post महिला सांसद हुई चैन स्नेचिंग का शिकार , स्कुटी सवार आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें
नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से व्यापार पर प्रतिबंध लगा दिया. इससे कुछ वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि की आशंका है, क्योंकि ये वस्तुएं पाकिस्तान से आयात की जाती हैं. हालांकि, भारत का पाकिस्तान पर आयात के लिए बहुत अधिक निर्भरता नहीं है, फिर भी इन विशेष वस्तुओं पर इसका प्रभाव पड़ सकता है.

संभावित महंगी होने वाली वस्तुएं

रॉक सॉल्ट (सेंधा नमक)

​सेंधा नमक, जिसे पिंक हिमालयन रॉक सॉल्ट भी कहा जाता है, पाकिस्तान के खेवड़ा खदानों से आयात किया जाता था यह उपवास और आयुर्वेदिक उपयोगों के लिए लोकप्रिय है. प्रतिबंध के कारण इसकी कीमतों में वृद्धि हो सकती है.

मुल्तानी मिट्टी

त्वचा की देखभाल के लिए उपयोग की जाने वाली मुल्तानी मिट्टी भी पाकिस्तान से आयात की जाती थी. इसकी उपलब्धता कम होने से कीमतें बढ़ सकती हैं.​

कपास

भारत में कपड़ा उद्योग के लिए कपास का आयात पाकिस्तान से होता था. हालांकि भारत में कपास का उत्पादन होता है, लेकिन आपूर्ति में अस्थायी कमी से कीमतों में उतार-चढ़ाव हो सकता है. ​

सीमेंट

कुछ विशेष प्रकार के सीमेंट, जैसे बिनानी सीमेंट, पाकिस्तान से आयात किए जाते थे. प्रतिबंध के कारण इनकी कीमतों में वृद्धि हो सकती है.​

चमड़े के उत्पाद और पारंपरिक वस्त्र

पाकिस्तान से आयातित पिशावरी चप्पल और लाहौर के कुर्ते भारत में लोकप्रिय हैं. इनकी आपूर्ति में कमी से कीमतें बढ़ सकती हैं.​

The post पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

सर्वदलीय बैठक में नहीं बुलाए जाने पर ओवैसी नाराज, अब गृह मंत्री ने किया फोन, बोले- देर हो रही है फौरन आइए
केंद्र सरकार आज (24 अप्रैल) एक सर्वदलीय बैठक का आयोजन कर रही है, जिसमें पहलगाम आतंकी हमले के संबंध में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को जानकारी प्रदान की जाएगी और उनके विचार भी सुने जाएंगे. सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह हमले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे. बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे.

असदुद्दीन ओवैसी, AIMIM के नेता, ने बताया कि उन्हें एक महत्वपूर्ण बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया. इसके बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से फोन पर चर्चा की. ओवैसी ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अनुरोध किया है कि सभी राजनीतिक दलों को इस बैठक में शामिल किया जाए.

असदुद्दीन ओवैसी ने बताया कि उन्होंने कल रात किरेन रिजिजू से पहलगाम में होने वाली सर्वदलीय बैठक के बारे में चर्चा की थी. रिजिजू ने कहा कि वे केवल उन पार्टियों को आमंत्रित करने पर विचार कर रहे हैं, जिनके पास 5 या 10 सांसद हैं. जब ओवैसी ने पूछा कि कम सांसदों वाली पार्टियों को क्यों नहीं बुलाया जा रहा, तो रिजिजू ने उत्तर दिया कि इससे बैठक बहुत लंबी हो जाएगी. ओवैसी ने जब यह सवाल उठाया कि फिर उनकी स्थिति क्या होगी, तो रिजिजू ने मजाक में कहा कि आपकी आवाज तो वैसे भी बहुत तेज है.

ओवैसी ने स्पष्ट किया कि यह बैठक केवल बीजेपी या किसी एक पार्टी की नहीं है, बल्कि यह एक सर्वदलीय बैठक है, जिसका उद्देश्य आतंकवाद और उन्हें समर्थन देने वाले देशों के खिलाफ एकजुटता से मजबूत संदेश देना है. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या प्रधानमंत्री मोदी सभी राजनीतिक दलों की बात सुनने के लिए एक अतिरिक्त घंटा नहीं दे सकते, जबकि उनकी अपनी पार्टी के पास भी अकेला बहुमत नहीं है. ओवैसी ने कहा कि चाहे किसी पार्टी के पास एक सांसद हो या सौ, सभी भारत के नागरिकों द्वारा चुने गए हैं, और इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर सभी की आवाज सुनी जानी चाहिए.

उन्होंने यह सवाल उठाया कि क्या नरेंद्र मोदी सभी राजनीतिक दलों की चिंताओं को सुनने के लिए एक अतिरिक्त घंटा नहीं दे सकते. मंगलवार दोपहर दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में 26 लोग मारे गए, जिनमें अधिकांश पर्यटक शामिल थे. इस बीच, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सर्वदलीय बैठक का आयोजन राष्ट्रीय महत्व का है. गृह मंत्री ने उन्हें फोन कर बुलाया है, और वे जल्द ही दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए टिकट बुक करेंगे.

ओवैसी ने किया PM मोदी से अनुरोध

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि यह देश के लिए एक महत्वपूर्ण विषय है. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों की आवाज़ सुनने की आवश्यकता पर जोर दिया. प्रधानमंत्री मोदी से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इस बैठक को एक वास्तविक सर्वदलीय बैठक के रूप में आयोजित किया जाना चाहिए, जिसमें संसद में उपस्थित सभी दलों के सांसदों को आमंत्रित किया जाए.

https://www.mediahousempcg.com/wp-content/uploads/2025/04/सर्वदलीय-बैठक-में-नहीं-बुलाए-जाने-पर-ओवैसी-नाराज.mp4

The post सर्वदलीय बैठक में नहीं बुलाए जाने पर ओवैसी नाराज, अब गृह मंत्री ने किया फोन, बोले- देर हो रही है फौरन आइए appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

क्या है शिमला समझौता, जिसे स्थगित करने की धमकी दे रहा है पाकिस्तान, किसने किए थे दस्तखत
नई दिल्ली: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने बड़ा कदम उठाते हुए सिंधु जल समझौते को स्थगित कर दिया है. इसके अलावा भी भारत ने कई कदम उठाए हैं, इसमें पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा जारी न करने और दूतावास में कर्मचारियों की संख्या कम करना शामिल है. पाकिस्तान इससे तिलमिलाया हुआ है. पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की एक बैठक गुरुवार को प्रधानमंत्री शाहनवाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई. इसमें भी पाकिस्तान ने करीब-करीब वही कदम उठाए हैं, जो भारत ने अपनी प्रतिक्रिया में उठाया है. उसने शिमला समझौते को स्थगति करने की धमकी दी है. आइए जानते हैं कि यह शिमला समझौता आखिर है क्या.

भारत-पाकिस्तान ने कब किया था शिमला समझौता

भारत ने सैन्य हस्तक्षेप कर मार्च 1971 में पूर्वी पाकिस्तान को पाकिस्तान से अलग कर दुनिया के नक्शे में बांग्लादेश नाम का एक नया देश स्थापित कर दिया था.पाकिस्तान की सेना ने बांग्लादेश में भारत की सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था.  भारत ने करीब 90 हजार लोगों को युद्ध बंदी बना लिया था. इनमें अधिकांश सैनिक या अर्धसैनिक बल के जवान थे. भारत ने पश्चिमी पाकिस्तान के करीब पांच हजार वर्ग मील इलाके पर भी कब्जा जमा लिया था.

किन लोगों ने दस्तखत किए थे शिमला समझौते पर

इसके करीब 16 महीने बाद हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के तत्कालीन जुल्फिकार अली भुट्टो शिमला में मिले.दोनों नेताओं ने वहां दो जुलाई 1972 को एक समझौते पर दस्तखत किया. इस समझौते को हम ‘शिमला समझौता’ के नाम से जानते हैं. इस समझौते में दोनों देशों ने शांतिपूर्ण तरीकों और बातचीत के जरिए अपने मतभेदों का समाधान करने की प्रतिबद्धता जताई थी. इसका मकसद शांति बनाए रखना और रिश्ते सुधारना था.

क्या है शिमला समझौते में

इस समझौते के जरिए भारत-पाकिस्तान ने तय किया कि दोनों देश कोई भी विवाद आपसी बातचीत से सुलझाएंगे. इसमें कोई तीसरा देश या संगठन दखल नहीं देगा.

कश्मीर में भारत और पाकिस्तान के बीच की नियंत्रण रेखा को कोई भी देश एकतरफा नहीं बदलेगा. दोनों देश इसका सम्मान करेंगे.

दोनों देशों ने एक-दूसरे के खिलाफ हिंसा, युद्ध या गलत प्रचार नहीं करेंगे, दोनों शांति से रहेंगे और अपने रिश्ते बेहतर बनाएंगे.

भारत ने युद्धबंदी बनाए गए पाकिस्तान के 90 हजार लोगों रिहा कर दिया और कब्जा की गई जमीन को मुक्त कर दिया. पाकिस्तान ने भी कुछ भारतीय सैनिकों को रिहा किया था.

इस समझौते ने कश्मीर के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ले जाने से रोका. भारत की दलील रही है कि कश्मीर का मामला भारत और पाकिस्तान के बीच का है.

The post क्या है शिमला समझौता, जिसे स्थगित करने की धमकी दे रहा है पाकिस्तान, किसने किए थे दस्तखत appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, यहां जानिए कैसे करें आवेदन
नई दिल्ली: अमरनाथ यात्रा, सदियों से चली आ रही एक धार्मिक यात्रा, हर साल गर्मियों में आयोजित की जाती है. मान्यता है कि इसी गुफा में भगवान शिव ने माता पार्वती को अमर कथा सुनाई थी, जिसके कारण यह स्थान और यह यात्रा धार्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है. हर साल, सरकार इस पवित्र यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन खोलती है, जिसमें लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं. इस बार, साल 2025 की अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं. अगर आप भी अमरनाथ यात्रा पर जाने का सपना देखते हैं, तो यह लेख आपके लिए है. आइये जानते हैं पूरी प्रक्रिया और कहां करें आवेदन, ताकि आपका सपना साकार हो सके.

अमरनाथ यात्रा 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

रजिस्ट्रेशन शुरू: 14 अप्रैल 2025

यात्रा अवधि: 29 जून से 19 अगस्त 2025

अमरनाथ यात्रा के लिए कैसे करें आवेदन

अमरनाथ यात्रा के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:सबसे पहले, अमरनाथ यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट http://www.jksasb.nic.in/ पर जाएं.

रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें:वेबसाइट पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म मिलेगा, जिसे ध्यानपूर्वक भरें.

आवश्यक दस्तावेज:रजिस्ट्रेशन के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

पासपोर्ट साइज फोटो

आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, आदि)

मेडिकल सर्टिफिकेट (श्राइन बोर्ड के अनुमोदित डॉक्टर से बनवाया हुआ)

फीस का भुगतान:रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर 150 रुपये जमा करने होंगे. (ध्यान दें: रजिस्ट्रेशन फीस में बदलाव हो सकते हैं)

यात्रा परमिट डाउनलोड करें:फॉर्म भरने और फीस जमा करने के बाद आपको यात्रा परमिट की एक सॉफ्ट कॉपी मिलेगी. इसका प्रिंट निकलवाकर यात्रा के दौरान अपने पास रखना अनिवार्य है.

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

यदि आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करना चाहते हैं, तो आप ऑफलाइन प्रक्रिया का भी विकल्प चुन सकते हैं:

बैंक से फॉर्म प्राप्त करें:ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आपको बैंक से यात्रा फॉर्म प्राप्त करना होगा. यह फॉर्म पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, यस बैंक और एसबीआई बैंक की शाखाओं पर आसानी से उपलब्ध हो जाएगा.

फॉर्म भरें और जमा करें:बैंक से फॉर्म प्राप्त करने के बाद, उसे ध्यानपूर्वक भरें और अपना मेडिकल सर्टिफिकेट साथ में जमा करें.

यात्रा परमिट प्राप्त करें:फॉर्म जमा करने के बाद आपको यात्रा परमिट प्राप्त हो जाएगा.

मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए अधिकृत डॉक्टर्स की लिस्ट:SASB की वेबसाइट पर आपको अधिकृत डॉक्टर्स और अस्पतालों की लिस्ट मिल जाएगी, जहां से आप मेडिकल सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं. ध्यान रखें कि किसी भी प्राइवेट डॉक्टर का सर्टिफिकेट मान्य नहीं होगा.

The post अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, यहां जानिए कैसे करें आवेदन appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.