क्राइम – MEDIA HOUSE MPCG

पश्चिम बंगाल में मेडिकल की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार, पीड़िता को अकेले छोड़कर भागी सहेली
पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के दुर्गापुर में एक मेडिकल कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पीड़िता ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है. शुक्रवार रात कॉलेज परिसर के बाहर आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया. उसे जंगल में ले जाकर अपनी हवस का शिकार बनाया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ये घटना उस समय हुई जब छात्रा अपनी एक सहेली के साथ रात का खाना खाने के लिए कॉलेज परिसर से बाहर गई थी. शुक्रवार रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच तीन युवक उनके पास पहुंचे. उन्हें देखकर छात्रा की सहेली घबरा गई और मौके से भाग निकली. इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल फोन छीन लिया और उसे जबरन पास के जंगल में ले गए.

वहां तीनों ने छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना डाला. दरिंदगी के बाद उन तीनों ने उसे धमकाया गया कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो अंजाम गंभीर होंगे. आरोपी जाते-जाते यह भी कह गए कि मोबाइल वापस चाहिए तो पैसे देने होंगे. इस वारदात के बाद पीड़िता की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. उसे दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

इस घटना की जानकारी मिलते ही शनिवार सुबह पीड़िता के माता-पिता ओडिशा से दुर्गापुर पहुंचे. पीड़िता की मां ने पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की है. पिता ने कहा, ”हमने सुना था कि इस मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई और सुरक्षा व्यवस्था अच्छी है, इसलिए अपनी बेटी को ओडिशा से यहां भेजा था. लेकिन अब जो हुआ है, उसने हमें तोड़ दिया है. इस मामले में दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.”

पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है और प्रारंभिक जांच में कई अहम सुराग मिले हैं. जांच अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों ने वारदात की पहले से प्लानिंग की थी. पीड़िता की सहेली से भी पूछताछ की जा रही है, जो वारदात के वक्त मौके पर मौजूद थी. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. फोरेंसिक टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल भेजा गया है.

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की एक टीम पीड़िता और उसके परिवार से मिलने दुर्गापुर रवाना हो चुकी है. एनसीडब्ल्यू सदस्य अर्चना मजूमदार ने कहा, ”पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. पुलिस की निष्क्रियता चिंता का विषय है. हम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपील करते हैं कि वे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाएं. इस मामले में पीड़िता को इंसाफ सुनिश्चित करें.”

इधर, पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है. विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निजी मेडिकल कॉलेज प्रशासन से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है. उन्होंने कहा, ”कॉलेज की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.” यह घटना पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर रही है.

The post पश्चिम बंगाल में मेडिकल की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार, पीड़िता को अकेले छोड़कर भागी सहेली appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

बिहार में चलती ट्रेन में लूटपाट, विरोध करने पर लड़की को बाहर फेंका, हुई मौत
भागलपुर : बिहार के भागलपुर में हुए हादसे ने कई प्रश्न चिह्न खड़े कर दिए हैं. दरअसल चलती ट्रेन में एक लड़की से लूटपाट हुई. लूटपाट का विरोध करने पर लड़की को चलती ट्रेन से ही उठाकर बाहर फेंक दिया गया. जिसे इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी मौत हो गई.

भागलपुर में चलती ट्रेन में लूटपाट

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि, मालदा डिवीजन के साहेबगंज भागलपुर रेलखंड के बीच मंगलवार की सुबह अप कामख्या धाम एक्सप्रेस ट्रेन (15620) में बदमाशों ने लूटपाट की. विरोध कर रही एक लड़की को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया. यह घटना सबौर रेलवे स्टेशन के पास हुई.

सबौर रेलवे स्टेशन का पास वारदात : मृतका की पहचान खगड़िया निवासी सुनील कुमार की पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है. काजल अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी. इस बीच सबौर रेलवे स्टेशन के निकट बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया.

सबौर रेलवे स्टेशन

लूटपाट के दौरान युवती को ट्रेन से फेंका

मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही ट्रेन सबौर स्टेशन के पास पहुंची, उसी समय दो बदमाशों ने काजल के बैग से मोबाइल और पैसे छीनने की कोशिश की. काजल ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे चलती ट्रेन से ही बाहर धक्का दे दिया. जिससे काजल ट्रेन से बाहर रेल पटरी पर गिर गयी.

‘तड़पती रही काजल पर किसी ने मदद नहीं की’

आनन-फानन में काजल के परिजनों द्वारा चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया. इसके बाद काजल करीब 15 मिनट तक सबौर स्टेशन के पास घायल अवस्था में तड़पती रही. परिवार वालों ने आरोप लगाया कि किसी आरपीएफ एवं जीआरपी के जवानों ने कोई मदद नहीं की. इस बीच परिजन किसी तरह जख्मी काजल को ऑटो में बैठाकर मायागंज अस्पताल ले गए. लेकिन इलाज के क्रम में काजल की मौत हो गयी.

‘आरोपियों के खिलाफ हो कार्रवाई’

इस घटना को लेकर पूरी तरह से टूट चुकी काजल की छोटी बहन जया ने आरोपित बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने दोषी रेल पुलिसकर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की है. साथ ही सरकार से न्याय की गुहार लगाई है. इस घटना से परिजनों के बीच मातम छा गया है. परिजनों ने रेलवे प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों ने बताया कि काजल परिवार की उम्मीद थी, लेकिन रेलवे की खराब सुरक्षा व्यवस्था ने सबकुछ बर्बाद कर दिया.

The post बिहार में चलती ट्रेन में लूटपाट, विरोध करने पर लड़की को बाहर फेंका, हुई मौत appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की हत्या, जमशेदपुर में गाड़ी से उतरते ही गोलियों से भूना, खेत में मिला शव
श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की हत्या कर दी गई है। झारखंड के जमशेदपुर (टाटा) में बाइक सवार हमलावरों ने गोलियों से भूनकर उनकी हत्या कर दी। विनय सिंह निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही विनय सिंह अपनी गाड़ी से उतरे, उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या से नाराज क्षत्रिय समाज और करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने डिमना चौक और एनएच-33 को जाम कर दिया।

मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह का शव बालिगुमा में नेशनल हाईवे से लगभग 250 मीटर की दूरी पर एक खेत के पास मिला है। उनके शव के पास से एक कंट्री मेड पिस्तौल और एक स्कूटी भी बरामद हुई है। विनय सिंह का मोबाइल भी मिला है।

विनय सिंह वहां कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस को सूचना दी गई थी कि विनय सिंह सुबह 11:30 बजे घर से निकले हैं। उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। उनके फोन की लोकेशन बालीगुमा में मिली। इसके बाद उनका शव बरामद हुआ।

हत्या के विरोध में करणी सेना का प्रदर्शन, NH-33 बंद

बालीगुमा क्षेत्र में विनय सिंह की संदिग्ध हालात में हत्या के बाद क्षत्रिय समाज और करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने डिमना चौक और एनएच-33 को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर यातायात अवरुद्ध कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों, जिनमें दो डीएसपी शामिल थे, ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

The post करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की हत्या, जमशेदपुर में गाड़ी से उतरते ही गोलियों से भूना, खेत में मिला शव appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की हत्या, घर में खून से लथपथ मिली लाश; पूरे राज्य में मचा हड़कंप
कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या कर दी गई है। ओम प्रकाश का खून से लथपथ शव उनके बेंगलुरु स्थित घर में मिला है। पूर्व DGP की नृशंस हत्या से पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है। कर्नाटक पुलिस ने उनकी पत्नी को हिरासत में लिया है। 1981 बैच के IPS अधिकारी ओम प्रकाश, बिहार के रहने वाले थे और 2015 में कर्नाटक के DGP बने थे। उनके नाम एक चंदन का बाग भी था।

पुलिस का दावा है कि ओम प्रकाश की हत्या उनकी पत्नी ने ही की है। शक के आदार पर फिलहाल उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है। बताया ये भी जा रहा है कि पिछले कई दिनों से IPS ओम प्रकाश और पत्नी के बीच पारिवारिक कलह चल रही थी। इसे लेकर पत्नी मानसिक रूप से परेशान थी।

पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश के शव पर चाकुओं के कई घाव हैं। फर्श पर हर तरफ खून फैला था और हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी पल्लवी ने दी थी। लेकिन पुलिस को शक है कि इस हत्या को अंजाम भी पत्नी ने ही दिया हो सकता है। फिलहाल शक के दायरे में परिवार के सदस्य ही हैं। पुलिस ने प्रकाश की पत्नी पल्लवी और बेटी से पूछताछ शुरू कर दी है। अभी तक हत्या के मूल कारण का पता नहीं चला है।

धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गयाः पुलिस

मामले में बंगलूरू के एडिशनल सीपी विकास कुमार ने कहा, ‘आज दोपहर करीब 4-4:30 बजे हमें हमारे पूर्व डीजीपी और आईजीपी ओम प्रकाश की मौत की सूचना मिली। उनके बेटे से संपर्क किया गया है और वह घटना के खिलाफ शिकायत दे रहे हैं और उसके आधार पर FIR दर्ज की जाएगी। एडिशनल सीपी ने आगे बताया कि, मामला दर्ज होने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी… फिलहाल, कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि मामला आंतरिक हो सकता है… ऐसा लगता है कि किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इतना खून बह गया कि उनकी मौत हो गई’।

बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले थे

IPS ओमप्रकाश मूल रूप से बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले थे, 1981 में यूपीएससी परीक्षा पास होने के बाद उन्हें कर्नाटक कैडर मिला था। उसके बाद से वह यहां विभिन्न जिलों में तैनात रहे और डीजी की पोस्ट तक पहुंचे, 2017 रिटायरमेंट के बाद वह बेंगलुरु के ही एचएसआर लेआउट स्थित आवास में रह रहे थे, जहां उनका शव मिला है।

The post कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की हत्या, घर में खून से लथपथ मिली लाश; पूरे राज्य में मचा हड़कंप appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

नाबालिग पत्नी ने चप्पल गिराकर रुकवाई बाइक, प्रेमी के दोस्तों संग मिलकर कर दी पति की हत्या
बुरहानपुर। इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर आईटीआई कॉलेज के पास मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने अंधेकत्ल का मंगलवार को राजफाश कर दिया। युवक राहुल की हत्या उसकी नाबालिग पत्नी ने ही की है। अपने प्रेमी के दोस्त जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है को हत्या की सुपारी दी गई थी, खास बात यह है कि प्रेमी युवराज हत्या के दौरान घटनास्थल पर मौजूद नहीं था।

राहुल की पत्नी उसे शॉपिंग के नाम पर ले गई। रास्ते में चप्पल गिराई और पीछे से आ रहे प्रेमी के दोस्तों के साथ राहुल की हत्या को अंजाम दिया। बताया जा रहा है आरोपित पत्नी नाबालिग है, राहुल उससे दस साल बड़ा था, प्रेमी के साथ मिलकर वो पति को रास्ते से हटाना चाहती थी।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

राहुल के हत्या के आरोप में पुलिस ने राहुल की पत्नी और उसके आशिक भारत उर्फ युवराज पुत्र कैलाश पाटिल माली निवासी ग्राम कोदरी, युवराज का दोस्त ललित पुत्र संतोष पाटिल निवासी कोदरी के साथ ही एक नाबालिग को सांवेर (उज्जैन) से गिरफ्तार किया है।

एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि संदेह के आधार पर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ में युवराज ने स्वीकार किया की उसने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर राहुल की हत्या का प्लान बनाया था। 12 अप्रैल की रात्रि आठ से 8.30 बजे प्रेमिका ने उसे वीडियो कॉल कर राहुल का मृत शरीर खून से सना हुआ दिखाया और बोली की काम हो गया है।

संजय ढाबे पर साथ में खाना खाया, पहला वार भी पत्नी ने किया

पुलिस ने बताया कि राहुल की पत्नी ने योजना बनाकर युवराज के दो दोस्तों को आईटीआई कॉलेज के आसपास ब्रेकर पर घटना को अंजाम देना तय हुआ। इसकी सूचना अपचारी बालक व ललित को दी थी।

12 अप्रैल को राहुल के साथ उसकी पत्नी शाम छह बजे अपने परिवार वालों को यह बताकर ले गई थी कि हम बुरहानपुर शॉपिंग करने जा रहे हैं। दोनों बुरहानपुर बाजार करने गए। वापसी में पति-पत्नी दोनों ने संजय ढाबे पर खाना खाया। नाबालिग व ललित पुराना आरटीओ बेरियर पर इंतजार कर रहे थे। ललित व नाबालिग दोनों पीछे-पीछे गाडी से चलने लगे।

रास्ते में चप्पल गिराकर बोली- बाइक रोको

आईटीआई कॉलेज के सामने ब्रेकर पर राहुल की पत्नी ने बाइक से चलते हुए चप्पल गिरा दी और राहुल को बाइक रोकने का कहा। राहुल ने जैसे ही गाड़ी रोकी तो पीछे से ललित और नाबालिग बाइक से आये और राहुल को पकड़कर रोड किनारे झाड़ियों में ले गए। वहां पर पहले से ही पड़ी हुई बीयर की खाली बोतल से पत्नी ने राहुल के सिर पर मारा, जिससे राहुल बेसुध हो गया।

इसके बाद अपचारी बालक एवं ललित ने झाडियों के नीचे गड्ढे में धक्का देकर गिराया फिर वहां पड़ी बीयर की बोतल से राहुल के सिर पर मारी और गुप्ती निकालकर ललित ने राहुल के शरीा पर कई बार वार किए।

इससे राहुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद तीनों रावेर रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां से ट्रेन में बैठकर इटारसी चले गए। इटारसी में उतरने के बाद बस से उज्जैन जाने के लिए निकल गए।

राहुल के शरीर पर किए 35 प्राणघातक वार

राहुल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 35 गंभीर चोट के निशान मिले, जो शरीर के अंदर तक थे। बियर की बोतल और गुप्ती से ये वार किए गए।

पाइप फैक्टरी से जानकारी ले रहा था युवराज

राहुल की हत्या की साजिश रचने के बाद उसकी पत्नी का प्रेमी युवराज पाटिल शाहपुर स्थित एक पाइप फैक्टरी में ही हमेशा की तरह काम कर रहा था। वह भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में। वह पल-पल की जानकारी ले रहा था।

टाप-जींस पहने घूम रही थी पत्नी

पुलिस आरोपित की पत्नी और उसके साथियों का मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंची। राहुल की पत्नी ने अपने नाखून में मेहरून कलर की नेल पालिश की थी। वह जींस और टाप पहनी थी। अस्पताल में न तो राहुल की पत्नी और न ही युवराज चेहरे पर कोई शिकन नजर आई। आरोपित ललित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नंबर-एक शूटर लिख रखा था।

The post नाबालिग पत्नी ने चप्पल गिराकर रुकवाई बाइक, प्रेमी के दोस्तों संग मिलकर कर दी पति की हत्या appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

हरियाणा में रिल्स क्विन पत्नी ने पति को दी दर्दनाक मौत, मौत के घाट उतार कर शूटिंग पर चली गई, दिमाग हिलाकर रख देगा ये हत्याकांड
उत्तर प्रदेश के मेरठ की मुस्कान के नीले ड्रम वाले कांड को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि उसी शहर से पत्नी द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर हजार रुपये में सांप की खरीदकर पति को मौत की नींद सुलाने की वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया है। यूपी में मुस्कान पार्ट-1 और पार्ट-2 दोहराने के बाद पड़ोसी राज्य हरियाणा में मुस्कान पार्ट-3 हत्याकांड को दोहराया गया है। हरियाणा के भिवानी में इंस्टाग्राम रिल्स क्विन रवीना महिला ने पति को दर्दनाक मौत दी है। महिला ने पहले तो प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत की नींद सुलाई। इसके बाद लाश को ठिकाने लगाया और फिर इंस्टाग्राम के लिए वीडियो बनाने के लिए शूटिंग करने चली गई। इस हत्याकांड ने लोगों के दिमाग को हिलाकर रख दिया है।

हरियाणा का प्रवीण हत्याकांड इस समय सुर्खियों में है। इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड उसकी पत्नी रवीना (Raveena) और उसका आशिक सुरेश निकला। विगत 25 मार्च देर रात प्रवीण की हत्या के बाद जब 26 को प्रवीण के पिता ने रवीना से पूछा कि प्रवीण कहां है तो उसने कहा कि पता नहीं सुभाष ये सोच कर चुप रह गए कि फिर से अनबन हुई होगी। 26 मार्च को ही रवीना शूटिंग के बहाने घर से निकल गई और फिर 28 मार्च को तब वापस अपने ससुराल आई। परिवार वालों ने फोन पर उसे प्रवीण की लाश मिलने की जानकारी दी।

शातिर हत्यारन रवीना 28 मार्च को जब ससुराल वापस पहुंची तो मातम का माहौल था। उसने भी रोने-धोने की भरपूर एक्टिंग की और परिवार वालों को जताया कि पति की मौत से वो बहुत दुखी है। उसके बाद ससुराल में ही रही।

प्रवीण की लाश भिवानी के दिनोद रोड नाले से बरामद होने के बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कर शव परिवार के हवाले कर दिया और परिवार ने दाह संस्कार भी कर दिया। 12 दिन तक परिवार ने कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई और दुःख में बैठे रहे, लेकिन प्रवीण के छोटे भाई संदीप और चचेरे भाई अमित को शक हुआ तो उन्होंने तमाम CCTV खंगालने शुरू किए और खुद इन्वेस्टीगेशन किया। बीच बीच में भाभी रवीना से भी किसी बहाने कुछ सवाल पूछ लेते थे। 12 दिन बाद परिवार ने पुलिस को अहम सबूत के साथ शिकायत दी, जिसके 24 घंटे के भीतर पुलिस ने रवीना और सुरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और मामले का खुलासा हुआ।

कुछ घंटों की पूछताछ में ही फंस गई कातिल रवीना, कबूल लिया गुनाह

पुलिस सूत्रों कि मानें तो रवीना और सुरेश के खिलाफ पर्याप्त सबूत थे। CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स से चीजें साफ हो चुकी थीं। पुलिस पूछताछ में दोनों ने शुरुआत में तो झूठ बोला, लेकिन कुछ देर में ही जब उन्हें समझ आ गया कि बचना मुश्किल है तो गुनाह कबूल कर लिया।

परिवार को गुमराह भी करती रही रवीना

रवीना परिवार को गुमराह भी कर रही थी। उसने घरवालों को बताया था कि प्रवीण 25 मार्च की रात तीन बजे तक घर पर ही था और बाहर बैठ कर बीड़ी पी रहा था। उसके बाद मैं सो गई। सुबह उठी तो प्रवीण कमरे में नहीं था, कहीं चला गया था, जबकि रवीना दो बजे से पहले ही प्रवीण की लाश को ठिकाने लगा चुकी थी। दोपहर 2:15 बजे तक सुरेश उसे घर छोड़कर निकल चुका था।

The post हरियाणा में रिल्स क्विन पत्नी ने पति को दी दर्दनाक मौत, मौत के घाट उतार कर शूटिंग पर चली गई, दिमाग हिलाकर रख देगा ये हत्याकांड appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

साइबर ठगों के मददगार बन रहे बैंक अधिकारी-कर्मचारी, जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
भारत में साइबर ठगी का जाल तेजी से बढ़ रहा है। साल दर साल पांच गुना तेजी से साइबर अपराध में वृद्धि दर्ज हो रही है। कई मामलों में बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों की संलिप्तता भी सामने आ रही है।

साइबर ठगी की रकम वापस कराने में केंद्र सरकार से पहले नंबर का तमगा पा चुकी हरियाणा साइबर पुलिस ने बीते डेढ़ साल में ऐसे दो दर्जन से अधिक बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। इनमें सरकारी और निजी दोनों बैंकों के कर्मचारी शामिल हैं। विभिन्न बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद जांच में कई तथ्य सामने आए हैं।

हरियाणा पुलिस के अनुसार, कमीशन के आधार पर बैंक में काम करने वाले कर्मचारी कई बार भोले-भाले लोगों के खातों का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा फर्जी दस्तावेज से ठगों का खाता खुलावाते हैं, ट्रांजेक्शन सीमा को अनदेखा कर पैसा ट्रांसफर कराते हैं और वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं व बड़ी रकम खातों में रखने वालों की जानकारी ठग गिरोह तक पहुंचाते हैं। कई बार वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भी हासिल करने में बैंक अधिकारी व कर्मचारी जालसाजों की मदद करते हैं।

केस-1: अकाउंट बंद कराने का आवेदन देने वाले खाते में ठगी का पैसा

दिसंबर 2024 में हरियाणा साइबर पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर गुरुग्राम के डीबीएस बैंक डीएलएफ फेज-2 के बैंक रिलेशन मैनेजर टीपू सुल्तान को साइबर ठगों के सहयोगी होने पर गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि खाता बंद कराने का आवेदन देने पर टीपू ने कहा कि काम हो जाएगा। कुछ दिन बाद उसके मोबाइल नंबर पर उसके बैंक खाते में 15,000 रुपये क्रेडिट होने का मैसेज मिला। टीपू ने खाते से उसका मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी बदलकर दूसरा मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी डाल दी। इस खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए होने लगा।

केस-2: जालसाजों के लिए खोले दो हजार से ज्यादा बैंक खाते

गुरुग्राम में मानेसर साइबर पुलिस ने 26 फरवरी 2024 को कोटेक महिंद्रा बैंक की एमजी रोड शाखा के कारपोरेट कार्यालय में काम करने वाले असिस्टेंट मैनेजर मोहित राठी और दो डिप्टी मैनेजर महेश और विश्वकर्मा मौर्या को गिरफ्तार किया था। ये तीनों मेवात के साइबर ठगों को फर्जी दस्तावेज से खोले गए बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। इनका गठजोड़ आठ महीने से भी पुराना था। इन्होंने दो हजार से ज्यादा बैंक खाते खोले थे। एक खाते के बदले इन्हें 20 से 25 हजार दिए जाते थे।

केस-3: डिप्टी मैनेजर ने बैंक खाता खुलवाकर ठगों को बेच दिया

सितंबर 2024 में हरियाणा के गुरुग्राम में साइबर पुलिस ने स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर पर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्यों के साथ आईसीआईसीआई बैंक के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था। आरोपी आकाशदीप व हरप्रीत ने देवेंद्र का बैंक खाता खुलवाकर साइबर ठगों को बेच दिया था। आकाशदीप आईसीआईसीआई बैंक में 2022 से तैनात था और फिलहाल डिप्टी मैनेजर के पद पर था।

बगैर बैंक कर्मियों की मदद के नियमों को तोड़ना नामुमकिन

चंडीगढ़ प्रशासन के साइबर एक्सपर्ट राजेश राणा के मुताबिक, बैंक में तैनात किसी व्यक्ति की मदद के बिना साइबर ठगी की वारदात को लगातार अंजाम देना संभव ही नहीं है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गाइडलाइन में एक खाते में कितने पैसे का ट्रांसजेक्शन होगा, खाते का सत्यापन, पैसे ट्रांसफर करने की सीमा सहित अन्य नीतियां लागू हैं। यदि इसके खिलाफ गतिविधियां होती हैं तो मामला गड़बड़ होता है। इसके लिए साइबर ठग गिरोह के मददगार कुछ बैंक अधिकारी व कर्मचारी ही देशव्यापी समस्या उभरकर आए हैं। इनमें ज्यादातर निजी बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी हैं।

साइबर ठगी के मामलों में विभिन्न बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका मिलने पर गिरफ्तारी हुई है। इन बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों की ठगी में भूमिका भी अलग-अलग तरह की मिलती है। -अमित दहिया, एसपी साइबर पुलिस, हरियाणा

The post साइबर ठगों के मददगार बन रहे बैंक अधिकारी-कर्मचारी, जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

नागा साधु के भेष में गंदा काम! हरिद्वार से आए 6 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, सोना-चांदी समेत नर कंकाल किया बरामद
नागा साधुओं का भेष धारण कर लोगों से लूट और ठगी करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी उत्तराखंड के हरिद्वार से आकर रांची की सड़कों में लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2400 नगद रुपए, सोने की अंगूठी, चांदी के आभूषण, पीतल के आभूषण के अलावा लाल धागा लगा हुआ नर कंकाल की एक खोपड़ी बरामद किया है.

राजधानी रांची के अनगड़ा में कुछ लोग नागा साधुओं का भेष धारण कर लोगों को लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साधुओं के भेष में ये लोग रिंग रोड (NH 33) पर वाहनों को जबरन रोकते और लोगों से सोने-चांदी के आभूषणों के साथ-साथ पैसों की ठगी करते थे.

इस गिरोह का खुलास तब हुआ जब रामगढ़ से लौट रहे अनगड़ा थाना क्षेत्र के साल्हन गांव के रहने वाले गंगाधर चौधरी नाम के व्यक्ति को अपने झांसे में लेकर उससे 5 हजार रुपये के साथ सोने के अंगुठी की ठगी कर ली. साधुओं के भेष में इन आरोपियों ने रिंग रोड पर पहले उनकी कार को रोका और लूट घटना की अंजाम दिया.

घटना के बाद पीड़ित गंगाधर चौधरी ने अनगड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर गिरोह की तलाश शुरू कर गिरफ्तार किया. आरोपियों की पहचान उत्तराखंड के हरिद्वार के 24 वर्षीय सोनिक नाथ, 22 वर्षीय अंशु नाथ, 22 वर्षीय रजत नाथ, 26 वर्षीय अथय नाथ, 26 वर्षीय करण नाथ और 24 वर्षीय बीरू नाथ के रूप में हुई है.

The post नागा साधु के भेष में गंदा काम! हरिद्वार से आए 6 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, सोना-चांदी समेत नर कंकाल किया बरामद appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

चलती ट्रेन में किन्नरों की बर्बरता की इंतहा, युवक को उतारा ‘मौत के घाट’, वीडियो सामने आने पर मचा बवाल
विदिशा में 13 मार्च को चलती ट्रेन में हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. भोपाल से आ रही गोंडवाना एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे विदिशा के गंजबासौदा निवासी आदर्श विश्वकर्मा के साथ कथित किन्नरों ने अवैध वसूली के दौरान बेरहमी से मारपीट की. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो इस भयावह घटना की सच्चाई को उजागर कर रहा है.

अगले दिन आदर्श विश्वकर्मा का शव गंजबासौदा के पास रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में मिला था. परिवार के सदस्यों ने जब यह वायरल वीडियो देखा, तो उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात किन्नरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.

यहां जानें पूरा मामला

13 मार्च की शाम गोंडवाना एक्सप्रेस भोपाल से अपनी नियमित यात्रा पर थी. इस दौरान कुछ कथित किन्नर ट्रेन में अवैध वसूली कर रहे थे. जब आदर्श विश्वकर्मा ने इस अवैध वसूली का विरोध किया, तो उन किन्नरों ने उस पर हमला कर दिया.

वायरल वीडियो के मुताबिक, किन्नरों नेआदर्श को बुरी तरह पीटा गया. मारपीट की यह घटना किसी यात्री द्वारा रिकॉर्ड कर ली गई और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में आदर्श को दर्द में चिल्लाते हुए देखा जा सकता है, जबकि कुछ लोग सिर्फ मूक दर्शक बने रहते हैं.

परिवार ने लगाया आरोप

अगले दिन यानी 14 मार्च को आदर्श विश्वकर्मा का शव गंजबासौदा के पास रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालत में मिला. शव की स्थिति देखकर साफ था कि मौत स्वाभाविक नहीं थी. परिवार के सदस्यों का आरोप है कि यह एक सोची-समझी हत्या है. मारपीट के बाद आदर्श को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया. रेलवे प्रशासन और ट्रेन में मौजूद अन्य यात्रियों ने समय रहते मदद नहीं की. आदर्श के परिजनों ने वीडियो सामने आने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. एएसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर हमने अज्ञात किन्नरों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है. वीडियो को भी साक्ष्य के रूप में लिया गया है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. हमारी टीम हर संभावित पहलू की गहराई से जांच कर रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कटघरे में रेलवे प्रशासन

घटना ने एक बार फिर रेलवे सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर दिया है. ट्रेन में अवैध वसूली कैसे हो रही थी? क्या रेलवे सुरक्षा बल ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया? यात्रियों की सुरक्षा के लिए क्या उचित कदम उठाए गए?

रेलवे प्रशासन ने अब तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन इस घटना ने ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.

मानवता हुई शर्मसार

ट्रेन में मौजूद अधिकांश यात्रियों ने मारपीट होते हुए देखा, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया. यह समाज में बढ़ती संवेदनहीनता और डर को भी दर्शाता है.

पुलिस की टीम अब आरोपियों की पहचान करने में जुट गई हैं.  इस बीच आदर्श के परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद है और वे लगातार प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं.

किन्नर समाज पर उठ रहे सवाल

क्या किन्नरों द्वारा की जाने वाली अवैध वसूली पर कभी रोक लग सकेगी? क्या रेलवे प्रशासन इस घटना से सबक लेकर यात्रियों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाएगा? क्या दोषियों को सजा मिल पाएगी या यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?

सड़कों पर उतरा विश्वकर्मा समाज

आदर्श को न्याय दिलाने के लिए विश्वकर्मा समाज सड़कों पर उतरकर विरोध जताया है. विश्वकर्मा समाज प्रधामंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा है.

विश्वकर्मा समाज ने किन्नरों को दान न देने की अपील की

घटना के बाद विश्वकर्मा समाज ने किन्नरों के खिलाफ सड़क पर उतर गया है. विश्वकर्मा समाज का कहना है कि किन्नर दुआएं देने के लिए होते हैं, ना की जान लेने के लिए.

प्रदेश में बढ़ा किन्नरों का आतंक

प्रदेश भर में किन्नरों का आतंक लगाकर बढ़ता जा रहा है. पहली घटना विदिशा में गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन में हुई. वहीं दूसरी भोपाल में हुई. यहां आदिल नामक युवक को किन्नरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी. किन्नर अलबीरा और उसके साथी नवाब ने आदिल के गले और शरीर पर कई वार किए थे.

https://www.mediahousempcg.com/wp-content/uploads/2025/03/चलती-ट्रेन-में-किन्नरों-की-बर्बरता-की-इंतहा-युवक-को-उतारा-मौत-के-घाट.mp4

The post चलती ट्रेन में किन्नरों की बर्बरता की इंतहा, युवक को उतारा ‘मौत के घाट’, वीडियो सामने आने पर मचा बवाल appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

अमेरिका में गुजराती बाप-बेटी की हत्या, शराब नहीं मिलने पर सनकी ने मारी गोली
अमेरिका में एक गुजराती पिता-पुत्री की हत्या का मामला सामने आया है. एक अफ्रीकी-अमेरिकी ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक प्रदीपभाई पटेल (56) जब 21 मार्च की सुबह करीब 5:30 बजे अपनी बेटी उर्मी के साथ डिपार्टमेंटल स्टोर खोल रहे थे. इसी बीच आरोपी ने दोनों को गोली मार दी. इस घटना में प्रदीप पटेल की मौके पर ही माैत हो गई, जबकि उनकी बेटी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. आरोपी ने शराब नहीं मिलने की वजह से इस वारदात को अंजाम दिया.

जानकारी के मुताबिक छह साल पहले प्रदीपभाई और उनकी पत्नी हंसाबेन अपनी सबसे छोटी बेटी उर्मी के साथ विजिटर वीजा पर अमेरिका गए थे. कुछ समय बाद इस गुजराती परिवार ने वर्जीनिया के एकोमैक काउंटी में डिपार्टमेंटल स्टोर खोला.

मृतक प्रदीप के परिवार ने कहा कि आरोपी की पहचान जॉर्ज फ्रेजियर डेवोन व्हार्टन के रूप में हुई है, जो पूरी रात शराब खरीदने के लिए उनके डिपार्टमेंटल स्टोर के आसपास मंडराता रहा. जब प्रदीप और उर्मी वहां पहुंचे तो उसने उनसे पूछा कि दुकान क्यों बंद है? आरोपी ने इस बात के लिए दोनों पर गुस्सा जताया कि उसे रातभर इंतजार करना पड़ा. गुस्से और आवेश में जॉर्ज ने दोनों पर गोलियां चला दीं. प्रदीप को दो गोलियां लगीं, जबकि एक गोली उर्मी को लगी. घटना के दो घंटे के भीतर अमेरिकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

एकोमैक काउंटी शेरिफ ऑफिस के अधिकारी डब्ल्यू टॉड वेसेल्स के अनुसार, वर्जीनिया के शॉपिंग सेंटर में हुई गोलीबारी के सिलसिले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान ओनानकॉक निवासी 44 वर्षीय जॉर्ज फ्रेजियर डेवोन व्हार्टन के रूप में हुई है और उसे वर्तमान में बिना बांड के एकोमैक जेल में रखा गया है

The post अमेरिका में गुजराती बाप-बेटी की हत्या, शराब नहीं मिलने पर सनकी ने मारी गोली appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.