Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़बलौदाबाजार

बलौदाबाजार में पुरानी रंजिश के चलते महिला की हत्या:घर में घुसकर पड़ोसी ने साड़ी से गला घोंटा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदाबाजार जिले में एक अधेड़ महिला की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश और तानों से परेशान होकर पड़ोसी ने महिला को मौत के घाट उतार दिया। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

महिला घर में अकेले थी, इसका फायदा उठाकर पड़ोसी जोगी राम यादव (52) ने जानकी कनोजे (45) का गला घोंट दिया था। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। जांच के दौरान पुलिस को पड़ोसी जोगी राम यादव पर शक हुआ।

वारदात के समय खेत गए थे परिवार के सदस्य

इसे भी पढ़ें:  CG में लोकसभा चुनाव पर नजर रखेंगी 20 एजेंसियां

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मृतिका जानकी कनोजे (45) पति लेखराम कनोजे के साथ बलौदी गांव में रहती थी। जब वह बुधवार को सुबह घर पर अकेली थी, तभी यह घटना हुई। घर के सारे लोग खेत में काम करने गए थे। आरोपी ने महिला का गला उसी की साड़ी से घोंटकर लाश कोटने में फेंक दिया था।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles