Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमबलरामपुर

बलरामपुर में रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार:ACB ने 12 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, चपरासी से एरियर के बदले मांगी थी घूस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने सहायक ग्रेड-2 के बाबू को 12 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी ने यह कार्रवाई विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय वाड्रफनगर में की है।

जानकारी के मुताबिक, वाड्राफनगर शिक्षा विभाग के चपरासी नितेश रंजन पटेल से एरियर की राशि रिलीज़ करने के नाम पर सहायक ग्रेड-2 के बाबू गौतम सिंह ने 20 हजार रुपए की मांग की थी। इसकी शिकायत उसने सरगुजा एसीबी की टीम से कर दी।

रिश्वत लेते बाबू ट्रैप

मंगलवार को ​​​​​​​नितेश पटेल रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 12 हजार रुपए देने के लिए BEO ऑफिस गया था। लेकिन इससे पहले ही ACB ने ट्रैप कर बाबू को पकड़ लिया। गौतम सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  वोटर लिस्ट से नाम कटने पर भड़का युवक:दुर्ग में स्कूल जाकर BLO को दी जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल

एरियर की राशि रिलीज करवाने मांगी थी घूस

​​​​​​​ ​​​​​​ओदारी निवासी नितेश रंजन पटेल ने बताया कि, वो मिडिल स्कूल चलगली में प्यून के पद पर पदस्थ है। एरियर की राशि रिलीज़ कराने के लिए गया था। जहां बाबू गौतम सिंह ने एरियर निकलवाने के बदले 20 हजार रिश्वत की मांग की थी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles