Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

सीएम साय कल रायपुर में लगाएंगे जनदर्शन:समस्या-शिकायत लेकर पहुचेंगे लोग,सुबह 11 बजे से होगी शुरुआत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल यानी 8 अगस्त को रायपुर में जन दर्शन का आयोजन करेंगे। जनदर्शन की शुरुआत सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री निवास में किया जाएगा। साय यहां लोगों की समस्याएं सुनेंगे। अधिकारियों को इसे लेकर तैयारी करने कहा गया है।

सीएम विष्णु देव साय ने 27 जून से रायपुर में जनदर्शन की शुरू की थी।

मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन
मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन

अफसर भी रहेंगे मौजूद

इस जनदर्शन में अलग-अलग विभागों से जुड़े अफसर होंगे। लोगों की समस्याओं और शिकायतों के हिसाब से उसी समय सीएम अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री आवास में व्यवस्थाएं की जा रही है।

मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन
मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन

ये होगी टाइमिंग

इसे भी पढ़ें:  ACB की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार की रिश्वत लेते नायब तहसीलदार रंगे हाथों गिरफ्तार

हर सप्ताह गुरुवार को दोपहर 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनदर्शन चलेगा। यहां आम लोगों को सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में एंट्री दी जाएगी। लोगों को अपनी समस्याओं का आवेदन मुख्यमंत्री के नाम लेकर जाना होगा। शिकायत से जुड़े दस्तावेज साथ रखने होंगे।

इस जनदर्शन में मुख्यमंत्री जनता के सुझाव भी लेंगे। इसके अलावा सरकारी योजनाओं से उन्हें मिलने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी ली जाएगी।

मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन
मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन

अब तक 2 जनदर्शन

सीएम विष्णुदेव साय ने 27 जून को पहला सीएम जनदर्शन रायपुर मुख्यमंत्री निवास में लगाया था, जिसके बाद अलगे हफ्ते के गुरुवार 4 जुलाई को दूसरा सीएम जनदर्शन लगाया गया था। 11 जुलाई से लेकर 1 अगस्त तक किसी न किसी कारण से जनदर्शन स्थगित किया गया था। जिसके बाद अब कल फिर से जनदर्शन की शुरुआत की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  हाईकोर्ट का फैसला: मनमुटाव या असहजता से अलग हुई पत्नी को नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles