Advertisment
T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024 खिताब जितने के बाद इन दो दिग्गज खिलाड़ियों ने लिया सन्यास

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भारत के दो महान क्रिकेटरों, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने T20 वर्ल्ड कप 2024 में  ऐतिहासिक सफलता के बाद T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया।  दोनों क्रिकेटरों का यह फैसला भारतीय क्रिकेट के लिए एक निर्णायक मोड़ हो सकता है। अब नए खिलाड़ियों को अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा। रोहित और कोहली दोनों ने अपने करियर में शानदार मुकाम हासिल किया। इन दोनों का इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट को अलिवदा कहना टीम इंडिया में एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।

अलविदा कहने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता
जहां विराट कोहली ने T20 वर्ल्ड कप जीतने के ठीक बाद संन्यास का ऐलान कर दिया, वहीं रोहित शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। रोहित ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह मेरा आखिरी T20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट है। इसे अलविदा कहने का इससे बेहतर और कोई भी मौका नहीं हो सकता। हालांकि, हिटमैन ने कहा कि वह वनडे और टेस्ट क्रिकेट में भारत को रिप्रेजेंट करते रहेंगे।

 

विराट कोहली ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद कहा, “यह मेरा आखिरी टी20 विश्व कप था और हम यही हासिल करना चाहते थे। एक दिन आपको लगता है कि आप रन नहीं बना सकते, फिर चीजें होती हैं। भगवान महान है और मैंने टीम के लिए उस दिन काम पूरा किया, जिस दिन इसकी जरूरत थी। अब या कभी नहीं, भारत के लिए आखिरी टी20, इसका पूरा फायदा उठाना चाहता था। कप उठाना चाहता था, मजबूर करने के बजाय स्थिति का सम्मान करना चाहता था। यह एक खुला रहस्य था, अब अगली पीढ़ी को कमान संभालने का समय आ गया है, कुछ अद्भुत खिलाड़ी टीम को आगे ले जाएंगे और झंडा ऊंचा लहराते रहेंगे।”

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता विनोद तावड़े ने राहुल, खड़गे और सुप्रिया श्रीनेत को 100 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा

रोहत शर्मा ने की दमदार शुरुआत
रोहित शर्मा ने भारतीय पारी की शुरुआत दमदार तरीके से की। उन्होंने पहले ओवर में मार्को यानसेन के खिलाफ तीन चौके लगाए। हालांकि, वह नौ रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट खो दिए, लेकिन अक्षर पटेल और विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और भारत का स्कोर 100 रनों के पार पहुंचाया। कोहली ने 59 गेंदों में 76 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिससे भारत का स्कोर 176 तक पहुंचा।

सूर्यकुमार ने लपका अद्भुत कैच
सूर्यकुमार यादव ने तीन रन बनाए और अक्षर पटेल ने 31 गेंदों में 47 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि,अंतिम ओवर की पहली गेंद पर भारतीय फील्डर सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री पर  डेविड मिलर एक अद्भुत कैच लपका। हार्दिक पांड्या को अंतिम छह गेंदों में 16 रन बचाने की चुनौती दी गई थी। डेविड मिलर ने बड़ा शॉट खेला, लेकिन बाउंड्री पर मौजूद सूर्यकुमार ने उनका शॉट लपक लिया अक्षर ने विराट कोहली के साथ 72 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। कोहली ने शिवम दुबे के साथ मिलकर भारत का स्कोर 160 के पार पहुंचाया। दुबे ने 27 रन बनाए और भारतीय पारी को मजबूत किया।

इसे भी पढ़ें:  अडानी ग्रुप के शेयर्स की जोरदार वापसी, इस एक खबर से भरी लंबी उड़ान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles