Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमगौरेला-पेंड्रा-मरवाही

भाई के सामने युवक ने छात्रा पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, दिनदहाड़े वारदात से दहशत में लोग, देखें VIDEO…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
गौरेला पेंड्रा मरवाही. जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां स्टेट बैंक के सामने दिनदहाड़े एक युवक ने कॉलेज छात्रा पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुटी है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही. मिली जानकारी के मुताबिक, मृतिका रंजना यादव गौरेला झारखंड की रहने वाली है. मृतिका की बहन ने बताया कि लेन-देन को लेकर आरोपी दुर्गेश और बहन दोनों बातचीत कर रहे थे. इस दौरान विवाद के बाद दुर्गेश ने रंजना पर चाकू से कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में चला नगर निगम का बुलडोजर:22 दुकानों के 15 अवैध शेड और हटाए गए 7 चबूतरे
घटना के वक्त युवती का भाई मौजूद था, लेकिन उन्होंने अपनी बहन को बचाने की कोशिश नहीं की और मौके से वह भाग गया. आरोपी दुर्गेश मरवाही का बताया जा रहा है. उसने करीब 15 बार युवती को चाकू से मारा है.

देखें दिल दहलाने वाला VIDEO-

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles