Advertisment
Uncategorized

Unnatural SEX: वो उसे बिस्तर पर ले जाता नहीं मानती तो बेल्ट से पीटता, मुक्के मारता और फिर….

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

ताजा मामला महाराष्ट्र के ठाणे जिले का है। 25 वर्षीय महिला ने अपने 27 वर्षीय लिव-इन पार्टनर पर जबरदस्ती अप्राकृतिक यौन संबंध करने और मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने लिव-इन पार्टनर पर पिटाई करने और उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उसके लिव-इन पार्टनर ने 13 और 14 जून की रात उसके साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया। महिला ने जब अननेचुरल सेक्स करने से मना किया तो युवक ने उसे बेल्ट से बुरी तरह पीटा और मुक्के भी मारे। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने अगले दिन अंबरनाथ पुलिस स्टेशन पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है. इस मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें:  Vijay Mallya और Nirav Modi जल्द लाए जा सकते हैं भारत, Modi ने UK PM से की बात

बता दें कि इस वर्ष मार्च महीने में ठाणे इलाके में एक 12 साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की कोशिश की गई थी। इसमें असफल होने पर दो आरोपियों ने नाबालिग बच्चे की हत्या कर दी थी। उसकी लाश एक तालाब के अंदर मिली थी। मामले में पुलिस ने राजमिस्त्री का काम करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।

बताया गया कि 25 मार्च को नाबालिग बच्चा अपने घर से खेलने के लिए बाहर निकला था। लेकिन घर से बाहर निकलने के बाद वो लापता हो गया था। घरवालों ने उसे यहां वहां तलाश किया. लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसके परिजन शिल-दाइघर पुलिस स्टेशन पहुंचे और वहां उसके गुमशुदा हो जाने की शिकायत दर्ज कराई। फिर पुलिस ने तलोजा के पास एक तालाब से बच्चे की लाश बरामद की थी।

इसे भी पढ़ें:  पंजाब में नशा तस्कर फैला रहे अपना जाल, नशे में सड़क पर झूमती लड़की का वीडियो वायरल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles