Advertisment
Uncategorized

चंडीगढ़ सहित कई रेलवे स्टेशनों व मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा कड़ी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जालंधर : लश्कर-ए-तोयबा द्वारा चंडीगढ़ सहित कई रेलवे स्टेशनों व मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने के बाद सिटी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एहतियात के मद्देनजर दिनभर सर्च अभियान जारी रहा और डॉग स्कवायड की मदद के साथ रेल गाड़ियों में चैकिंग करवाई गई। इसी क्रम में संदिग्धों पर विशेष नजर रखने की हिदायतें दी गई है। गत रोज चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को पत्र मिला था, जिसमें जम्म-कश्मीर में मारे गए आतंकियों का बदला लेने की बात कहते हुए धमकी दी गई है।

इसी क्रम में जी.आर.पी. के एस.एच.ओ. अशोक कुमार द्वारा जवानों के साथ स्टेशन पर गश्त की गई। वहीं, यात्रियों का सामान भी चैक किया जा रहा है। स्टेशन के एंट्री प्वाइंट पर जवानों की संख्या में बढ़ौतरी कर दी गई है। उधर, आर.पी.एफ. के स्टेशन इंचार्ज राजेश कुमार रोहिल्ला द्वारा जवानों को रात के समय विशेष अभियान चलाने की हिदायतें दी गई है। उन्होंने कहा कि एहतयात अपनाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के प्रबंध कड़े किए गए हैं, इससे यात्रियों को घबराने की जरूरत नहीं है। सुरक्षा प्रबंध यात्रियों के लिए किसी भी तरह की दिक्कत का कारण नहीं बनेंगे।

इसी क्रम में स्टेशन पर तैनात जी.आर.पी. व आर.पी.एफ. के जवानों ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी है। अधिकारियों की अगुवाई में सुबह राऊंड किया गया जोकि प्लेटफार्म नंबर 1 से शुरू हुआ और प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 पर भी गश्त की गई। इसके बाद जवानों ने 1-ए व प्लेटफार्म-4 पर राऊंड किया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस की चैकिंग से यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का संदेश मिलता है। वहीं, बेवजह घूमते लोगों से पूछताछ की गई।

इसे भी पढ़ें:  अमेरिका का बड़ा बयान- बांग्लादेश में हिंदू नहीं, हिंसा से पूरे देश के अस्तित्व को खतरा

ए.डी.आर.एम. इंफ्रा कालरा ने किया स्टेशन का निरीक्षण

वहीं, ए.डी.आर.एम. इंफ्रा कालरा द्वारा सिटी रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया। वह सुबह 10.30 के करीब विशेष चैकिंग गाड़ी में स्टेशन पहुंचे व यहां से आगे अमृतसर के लिए रवाना हो गए। करीब 15 मिनट तक स्टेशन रूकते वक्त उन्होंने अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने रेल मंत्रालय द्वारा जारी हिदायतों व गाइडलाइन पर फोकस करने पर जोर दिया गया। उधर, रेलवे स्टेशन से संबंधित अधिकारियों में भी सर्तकता नजर आई। अधिकारियों द्वारा लोगों को आगाह किया जा रहा है कि किसी भी लावारिस सामान, बैग और अन्य संदग्धि वस्तु को छुएं नहीं। ऐसा कुछ भी होने पर तुरंत जी.आर.पी. या आर.पी.एफ. को जानकारी दें।

इसे भी पढ़ें:  Vijay Mallya और Nirav Modi जल्द लाए जा सकते हैं भारत, Modi ने UK PM से की बात

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles