Advertisment
छत्तीसगढ़कोंडागांवनक्सलीहत्या

नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या:मुखबिरी के शक में घर में घुसकर मार दी गोली; पुलिस बोली- एनकाउंटर से बौखलाए हैं माओवादी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि ग्रामीण देर रात शादी से लौटा था और नक्सली घात लगाए बैठे थे। वह जैसे ही घर पहुंचा, नक्सलियों ने उसे गोली मार दी। वारदात धनोरा थाना क्षेत्र के तिमरी गांव की है।

जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण दिनेश कुमार मंडावी (33) की हत्या की है। धनोरा थाना प्रभारी यशवंत श्याम ने घटना की पुष्टि की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी।
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी।

अंधेरे में वारदात को अंजाम दिया

इसे भी पढ़ें:  सांप के काटने से युवक की मौत : फोटो खिंचाने के लिये गले में लटकाया था सांप, सपेरा गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक रात में कुछ लोग आए थे, जो दिनेश कुमार मंडावी से सवाल जवाब कर रहे थे। इसी बीच अंधेरे में गोली मारकर वारदात को अंजाम दे डाला। हत्या के बाद सभी लोग मौके से भाग गए। वारदात के बाद परिजन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

कोंडागांव में मुखबिरी के शक में ग्रामीण दिनेश कुमार मंडावी की हत्या।
कोंडागांव में मुखबिरी के शक में ग्रामीण दिनेश कुमार मंडावी की हत्या।

नक्सलियों ने दिनेश की पीठ पर गोली मारी

धनोरा थाना प्रभारी यशवंत कुमार ने बताया कि तिमड़ी स्कूल पारा में रहने वाला दिनेश मंडावी (33) खेती किसानी का काम करता था। अपने साले के साथ गांव में ही शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। वहां से देर रात साले के साथ पैदल घर लौट रहा था। इस दौरान पहले से घात लगाए 3 से 4 नक्सली आ पहुंचे। नक्सलियों ने दिनेश की पीठ पर गोली मार दी।

इसे भी पढ़ें:  भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, ठेका मजदूर देवेंद्र चन्द्राकर की ऊंचाई से गिरकर मौत

पुलिस बोली- एनकाउंटर से बैखला गए हैं नक्सली

पुलिस के मुताबिक छत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे एनकाउंटर से नक्सली बैखाला गए हैं और निर्दोष ग्रामीणों को अपना निशाना बना रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles