Advertisment
शिक्षा – रोज़गार

सीबीएसई रिजल्ट के मार्कशीट में बड़ी गड़बड़ी, दोबारा होंगे मूल्यांकन, जानें पूरा मामला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

CBSE Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने CBSE Result में प्रैक्टिकल और थ्योरी मार्क्स के बीच बड़ा अंतर पाया है। जिसके बाद सीबीएसई ने कुछ स्कूलों को फिर से प्रैक्टिकल एग्जाम का इंटरनल असेसमेंट करने को कहा है।

एकेडमिक्स में जरूरी बदलाव होंगे
CBSE सचिव हिमांशु गुप्ता ने कहा, ‘केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को एडवांस्ड  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से CBSE से संबद्ध 500 स्कूलों में कुछ विषयों के 50 प्रतिशत या इससे अधिक स्टूडेंट्स को थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा में मिले अंकों में बड़ी गड़बड़ी मिली है। प्रैक्टिकल व थ्योरी मार्क्स में बड़ा अंतर पाया गया है।’ स्कूलों से कहा गया है कि वे फिर से प्रैक्टिकल के मूल्यांकन करें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि प्रक्रिया ठीक से पूरी हो और छात्रों की एकेडमिक्स में जरूरी बदलाव करें।

इसे भी पढ़ें:  केंद्रीय विद्यालय में 8 सीटों पर कटौती

इससे पता चली गड़बड़ी
दरअसल, CBSE ने पिछले साल के नतीजों के आंकड़ों के आधार पर सीबीएसई से संबद्ध करीब 500 स्कूलों में 50% या उससे अधिक छात्रों के बीच कुछ विषयों में थ्योरी और प्रैक्टिकल अंकों के बीच महत्वपूर्ण अंतर पाया है। बोर्ड ने यह अंतर, नतीजों का विश्लेषण करने के लिए इस्तेमाल किए गए ए़डवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल के इस्तेमाल में पाया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles