Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024बीजेपीराजनीति

शपथ ग्रहण से पहले Modi ने कर दिया ‘खेला’? 293 सीट जीतने वाली NDA के सांसदों की संख्या अब 303 पहुंची

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद अब सरकार गठन की तैयारी चल रही है। NDA ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन लिया है। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के सहयोगी दल 7 जून को बैठक करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इस बीच बड़ी खबर आई है कि 293 सीट जीतने वाली NDA के सांसदों की संख्या अब 303 पहुंच गई है। सूत्रों से पता चला है कि 7 निर्दलीय समेत तीन अन्य सांसदों ने BJP को अपना समर्थन दिया है। इससे संसद में एनडीए और मजबूत हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

सूत्रों से पता चला है कि 7 निर्दलीय सांसदों ने BJP को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। वहीं 3 छोटी पार्टियों के सांसद ने भी BJP को अपना समर्थन दकेर एनडीए गठबंधन में शामिल होने की हामी भर दी है। इस तरह कुल 10 और सांसदों का BJP को समर्थन मिल गया है। इन 10 सांसदों के समर्थन से एनडीए गठबंधन के सांसदों की संख्या 303 पहुंच गई है।

सूत्रों से पता चला है कि एनडीए की 7 जून को होने वाली बैठक में ये सभी अपना समर्थन पत्र सौंप सकते हैं। एनडीए के घटक दलों की बैठक के बाद कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर से राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  AAP के थीम सॉन्ग पर चुनाव आयोग की रोक

बता दें विगत बुधवार को  पीएम नरेंद्र मोदी के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर NDA नेताओं की बैठक खत्म हो हुई थी। बैठक में सर्वसम्मति से एनडीए का नेता नरेन्द्र मोदी को चुना गया था। इसके बाद एनडीए के सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया था।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles