Advertisment
छत्तीसगढ़कोरबालोकसभा चुनाव 2024

कोरबा में ज्योत्सना महंत ने लहराया जीत का परचम, सरोज पांडेय को बड़े अंतर से हराया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा. छत्तीसगढ़ की कोरबा लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने जीत दर्ज की है. ज्योत्सना ने भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को 40 हजार से ज्यादा वोट से मात देकर लगातार दूसरी बार सांसद बनी है.

बता दें कि इस सीट पर अब तक तीन बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं, जिसमें दो बार कांग्रेस और एक बार भाजपा की जीत हुई है. इस लोकसभा की स्थापना परिसीमन के दौरान 2008 में हुई थी. इस सीट पर 2009 में पहली बार लोकसभा के चुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी चरणदास महंत ने चुनाव जीता था. इस बार कांग्रेस से ज्योतसना महंत और भाजपा से सरोज पांडेय मैदान पर हैं.

इसे भी पढ़ें:  पति ने की वर्जिनिटी टेस्ट की मांग, पत्नी ने लगाया नपुंसकता का आरोप, हाईकोर्ट ने कहा – असंवैधानिक है

कोरबा लोकसभा सीट पर अब तक तीन बार आम चुनाव हो चुके हैं. पहली बार में कांग्रेस के दिग्गज नेता चरण दास महंत ने चुनाव जीता. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी प्रत्याशी करुणा शुक्ला को हराया था. 2014 के लोक सभा चुनाव में चरणदास महंत को बीजेपी के डॉ. बंशीलाल महतो ने शिकस्त दी थी, लेकिन फिर 2019 के चुनाव में चरणदास महंत ने अपनी धर्मपत्नी ज्योत्सना चरणदास महंत को चुनाव मैदान में उतारा और इस बार उन्होंने बीजेपी के ज्योति नंदन दुबे को हराया था. अब चौथी बार कांग्रेस से ज्योतसना महंत और भाजपा से सरोज पांडेय मैदान पर हैं.

इसे भी पढ़ें:  चलती ट्रक के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या, सामने आया Live Video…

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles