Advertisment
कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में गलत इंजेक्शन से गर्भस्थ शिशु की मौत:महिला ने दर्द होने पर किया झोलाछाप डॉक्टर से संपर्क

सीएमएचओ ने जांच के दिए आदेश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा जिले के कोटाद्वारी गांव में गलत इलाज के कारण गर्भवती महिला की जान आफत में पड़ गई, जबकि उसके 7 महीने के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। हालत बिगड़ने के बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन शिशु को बचाया नहीं जा सका। इस मामले में सीएमएचओ ने जांच के आदेश सेक्टर डॉक्टर को दिए हैं।

दरअसल, कोटाद्वारी गांव की रहने वाली संगीता 7 महीने की गर्भवती थी। अचानक दर्द होने पर उसने पास में रहने वाले झोलाछाप डॉक्टर से संपर्क किया। पीड़ित पक्ष के मुताबिक एक इंजेक्शन दिए जाने के बाद स्थिति बिगड़ गई जिस पर परिजनों को अवगत कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में लॉ स्टूडेंट से रेप, पुलिस के जवान ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म

गर्भस्थ शिशु को नहीं बचा सके डॉक्टर

आनन-फानन में संगीता को कोरबा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टर ने मिलकर स्थिति तो जरूर संभाल ली लेकिन संगीता के गर्भस्थ शिशु को नहीं बचा सके। सीएमएचओ डॉक्टर एसएन केसरी ने बताया कि कोटाद्वारी गांव के इस प्रकरण में झोलाछाप डॉक्टर की भूमिका की जानकारी हुई है। संबंधित महिला सरकारी चिकित्सालय में नहीं गई थी।

सेक्टर डॉक्टर को जांच के निर्देश

सीएमएचओ ने बताया कि इस मामले में सेक्टर डॉक्टर को जांच के लिए कहा गया है। इसके साथ ही आसपास की इलाके में सक्रिय ऐसे सभी झोलाछाप डॉक्टर को प्रैक्टिस करने से मना करने के लिए कहा गया है। प्रशासन की ओर से पहले ही इस तरह का सर्कुलर जारी किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  बांध में आई दरार : घर- बार छोड़कर सामान समेटकर भागने की तैयारी में लगे लोग, देखिए EXCLUSIVE वीडियो

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles