Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़बलौदाबाजार

गिरौदपुरी धाम के पास जैतखाम में तोड़फोड़ पर बवाल:सतनामी समाज के दो गुरु आमने-सामने

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गिरौदपुरी धाम की एक बस्ती में बने जैतखाम और सतनामी समाज के पूजा स्थल में तोड़-फोड़ को लेकर समाज के लोगों ने चक्काजाम किया। बलौदा बाजार जिले में बवाल के बाद अब समाज के दो गुरु आमने-सामने हो गए हैं। पूर्व मंत्री रुद्रकुमार ने कार्रवाई की मांग की, तो गुरु खुशवंत साहेब ने कांग्रेस सरकार में हुए प्रदर्शन की याद दिलाई।

शनिवार को रायपुर में पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि, गिरौदपुरी धाम से 5 किलोमीटर दूर एक बस्ती मानाकोनी है। यहां पर पुरानी गुफा है, जो बाघिन गुफा के नाम से प्रचलित है। यहां किसी उपद्रवी ने हमारी आस्था के प्रतीक श्वेत जैतखाम को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे पूरे सतनामी समाज में आक्रोश है। धाम में सतनामी समाज के लोग धरना दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री मोदी को गाली देने पर हंसते दिखे कन्हैया कुमार

यह आस्था का अपमान है- रुद्र कुमार

गुरु रुद्रकुमार ने आगे कहा कि, जब तक दोषियों को पकड़ा नहीं जाएगा तब तक वहां दूसरा जैतखाम स्थापित नहीं करने देंगे। यह मामला सतनामी समाज के साथ ही छत्तीसगढ़ की जनता की आस्था से जुड़ा है। यह आस्था का अपमान है। इसके लिए जातिवादी मानसिकता रखना आज के समय में अपराध है। ऐसे लोगों को सजा भुगतनी पड़ेगी।

अब सतनामी समाज के दो गुरु आमने-सामने
सतनामी समाज के एक और गुरु और इस बार बीजेपी से विधायक बने गुरु खुशवंत साहेब ने इस पूरे मुद्दे पर गुरु रुद्रकुमार को घेरा। उनके पिता बालदास साहेब ने अपने बयान में कहा कि- भाजपा सरकार इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेगी।

इसे भी पढ़ें:  साल में एक बार खुलता है मंडीप खोल गुफा, 16 बार नदी पार कर पहुंचते हैं श्रद्धालु

भाजपा नेता और सतनामी समाज के धर्मगुरु संत बालदास साहेब ने इस घटना को लेकर कहा कि, कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहा रही है। प्रदेश सरकार की तत्परता से अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। इस मामले की जांच शुरू की जा चुकी है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles