Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़सरगुजा

कोयला निकालने के दौरान धंसी अवैध खदान, दो की मौत

जंगल में कोयला निकालने बनाई सुरंग में घुसे थे मृतक, एक युवक बचा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सरगुजा जिले के उदयपुर अंतर्गत सानीबर्रा जंगल में अवैध कोयला खदान के धंसने से कोयला निकाल रहे एक नाबालिग एवं एक युवक दब गए। दोनों को जब तक निकाला गया, दोनों की मौत हो गई। नाबालिगों के साथ गया एक अन्य युवक घटना के दौरान बाहर निकला था, जिससे वह बच गया। देर रात दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। जहां घटना हुई, वहां कई दिनों से कोयला निकाला जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक, उदयपुर के सुखरी भंडार गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर सानीबर्रा जंगल के बांदा ढोड़गा में शुक्रवार को एक नाबालिग व दो युवक कोयला निकालने के लिए पहुंचे थे। वे अवैध खदान की सुरंग के अंदर घुसकर कोयला निकाल रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  शराब के नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक, तो बच्चों ने चप्पल से कर दी पिटाई

कोयला निकालने के दौरान खदान की छत अचानक धंस जाने से तिरंगा मंझवार (17) एवं बुधलाल मझवार (20) दब गए। उनका तीसरा साथी लक्ष्मण मंझवार घटना के दौरान पानी पीने के लिए बाहर निकला था, जिससे उसकी जान बच गई।

हादसे में मृत युवक बुधलाल
हादसे में मृत युवक बुधलाल

दबने से दोनों की हो गई मौत
खदान के धंसने के कारण दोनों को दबा देखकर लक्ष्मण मझवार भागते हुए गांव तक पहुंचा। उसकी सूचना पर ग्रामीणों के साथ वन अमला एवं उदयपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से उन्हें देर शाम बाहर निकाला गया। दोनों को उदयपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सुबह शवों का पोस्टमार्टम किया गया। शवों को पीएम पश्चात् परिजनों को सौंप दिया गया है।

हादसे में मृत किशोर तिरंगा मझवार
हादसे में मृत किशोर तिरंगा मझवार

कई दिनों से निकाला जा रहा था कोयला
उदयपुर क्षेत्र के जंगलों के नीचे कोयले का भंडार दबा हुआ है। बांदा ढोड़गा में जहां हादसा हुआ, वहां कई दिनों से अवैध खदान से कोयला निकाला जा रहा था। मौके पर कोयला निकालने के लिए दो सुरंगे बनाई गई हैं। उदयपुर क्षेत्र में निकाला गया अवैध कोयला क्षेत्र के ईंट भट्ठों में बेच दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें:  आबकारी भवन में लगी आग : महाप्रबंधक ने शार्ट सर्किट को बताया कारण, पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन

उदयपुर थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने बताया कि अवैध खदान को वनविभाग द्वारा बंद किया जा रहा है। क्षेत्र में ऐसी कोई और अवैध खदान संचालित मिली तो उसे भी बंद कराया जाएगा। बांदा ढोड़गा में सुरंग करीब डेढ़ सौ फुट तक लंबी है।

एक दिन पूर्व वनविभाग ने दी थी चेतावनी
बताया गया है कि 11 अप्रेल को वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे थे एवं कोयला निकालने वालों को समझाइश देकर भगाया था। वनविभाग ने गावं में मिटिंग लेकर ग्रामीणों से कोयला निकालने के लिए खतरनाक क्षेत्र में न जाने की समझाइश भी दी गई थी। वन अमला इन सुरंगों को बंद कर पाता, इससे पहले ही हादसा हो गया और दो की जान चली गई।

इसे भी पढ़ें:  300 सीटाें के लिए 6 लाख फार्म:छात्रावास अधीक्षक के लिए इतने ज्यादा आवेदन कि तीन जिलों का विकल्प हटा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles