Advertisment
कोरबाछत्तीसगढ़बीजेपीराजनीतिलोकसभा चुनाव 2024

कांग्रेस का विनाश तय, भ्रष्ट हो गई है बुद्धि

कोरबा में BJP महिला संपर्क समिति की बैठक, लोकसभा चुनाव में जीत के लिए भूमिका तय

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा में भारतीय जनता पार्टी कोरबा लोकसभा महिला संपर्क समिति की लोकसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कोरबा लोकसभा क्षेत्र के आठों विधानसभा की महिला संपर्क प्रमुखों और विधानसभा प्रभारी ने भाग लिया। इस दौरान महिला नेत्रियों ने कहा कि वे सरोज दीदी को सांसद चुनकर दिल्ली भेजेंगी।

लोकसभा क्लस्टर महिला मोर्चा प्रभारी हर्षिता पांडे बैठक में चुनाव के मद्देनजर कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय के लिए प्रचार-प्रसार में महिलाओं की भूमिका तय करने पहुंची। हर्षिता पांडे ने कहा की महिला संपर्क अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है। इसी क्रम में 8 विधानसभा की महिला नेत्रियां कोरबा पहुंची थीं और सभी ने सरोज पांडेय को सर्वाधिक मतों से जिताने का संकल्प लिया है।

इसे भी पढ़ें:  सरकार गाड़ी में पेट्रोल के नाम पर लाखों का भ्रष्टाचार, उच्च शिक्षा विभाग का बाबू निलंबित

कांग्रेस नेताओं की बुद्धि भ्रष्ट हो गई

मोदी के लिए दिए गए चरणदास महंत के बयान पर उन्होंने कहा कि उनके इस तरह के बयान से आम जनता नाराज हैं। कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री के लिए अनर्गल बयानबाजी किए जा रहे हैं। विनाश काले विपरीत बुद्धि ये कहावत अब कांग्रेसियों पर फिट बैठ रही है। कांग्रेस का विनाश तय है इसलिए उनके नेताओं की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है।

प्रदेशभर की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता रहीं मौजूद

लोकसभा चुनाव के संबंध में आयोजित महिला मोर्चा कोरबा लोकसभा की इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार और महिला संपर्क की कलस्टर प्रभारी हर्षिता पांडे, भरतपुर विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री चंपा देवी पावले सहित काफी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर के IIT छात्र ने AI से बनाए 36 छात्रों के अश्लील वीडियो, संस्थान ने किया निलंबित

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles