Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़दुर्गरायपुर

छत्तीसगढ़ में बस खाई में गिरी, 12 की मौत,15 घायल

सभी डिस्टलरी कंपनी के कर्मचारी, मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपए मुआवजा मिलेगा

contact for Ad1
S G Travels
WhatsApp Image 2026-06-17 at 4.28.41 PM

रायपुर-दुर्ग रोड पर मंगलवार रात कर्मचारियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने 12 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। इससे पहले 14 लोगों की मौत होने की सूचना थी।

हादसें में 15 लोग घायल हुए हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर है। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। बस में करीब 40 लोग सवार थे। ये सभी केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी थे। कलेक्टर ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच कराने के आदेश कर दिए हैं।

वहीं केडिया डिस्टलरी ने मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपए, एक सदस्य को नौकरी और घायलों के पूरे इलाज का खर्च उठाने की बात कही है। घायलों को एम्स, एपेक्स, ओम और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा कुम्हारी में खपरी रोड पर मुरुम खदान में हुआ है। केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से बस में सवार होकर लौट रहे थे। हादसे के दौरान बस में 40 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। टॉर्च और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर रेस्क्यू किया गया।

रेस्क्यू में मदद करते स्थानीय लोग। तस्वीर में पलटी हुई बस भी नजर आ रही है।
रेस्क्यू में मदद करते स्थानीय लोग। तस्वीर में पलटी हुई बस भी नजर आ रही है।

कर्मचारियों को फैक्ट्री से लेकर निकली थी बस
मंगलवार रात करीब 8 बजे यह बस केडिया डिस्टलरी प्लांट से कर्मचारियों को लेकर निकली थी। इसी दौरान खदान पारा में 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को निकालने की कोशिश शुरू हुई।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा : जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थ व जुआ पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध करने हेतु लगातार कार्यवाही

घायलों को कुम्हारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को रायपुर AIIMS लाया गया। दूसरी तरफ, घटनास्थल पर बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। इसमें स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू टीम की मदद की।

बस को क्रेन से खाई से बाहर निकाला गया। अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू मोबाइल और टॉर्च की रोशनी में करना पड़ा।
बस को क्रेन से खाई से बाहर निकाला गया। अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू मोबाइल और टॉर्च की रोशनी में करना पड़ा।

अंधेरा, संकरी रोड और रेलिंग भी नहीं
हादसे वाली जगह पर काफी अंधेरा था। स्ट्रीट लाइट्स तक बंद पड़ी थी। यहां रोड भी कम चौड़ी है। सड़क किनारे खाई होने के बाद भी रेलिंग नहीं लगी थी। बताया जा रहा है कि बस बेकाबू हो गई और सड़क किनारे लगे पत्थर को तोड़ती हुई नीचे जा गिरी।

प्रशासन ने पहले ये 13 मृतक बताए, फिर आंकड़ा 12 कर दिया

  1. शुभम पटेल
  2. सत्य निशा
  3. पुष्पा देवी
  4. परमानंद तिवारी
  5. कौशल्या
  6. राजू
  7. त्रिभुवन पांडेय
  8. मनोज ध्रुव
  9. विधु भाई पटेल
  10. कृष्णा
  11. राम बिहारी यादव
  12. कमलेश देशलहरे
  13. अमित सिन्हा

अपनों की तलाश में भटकते मिले परिजन
हादसे की खबर मिलने के बाद कर्मचारियों के परिजन अस्पताल पहुंचे। इस दौरान एक युवक अपने बड़े पिता जी को ढूंढ़ने के लिए रायपुर एम्स पहुंचा। उसने बताया कि बीएल दुबे जो कि केडिया डिस्टलरी में काम करते हैं, उनका पता नहीं चल रहा है। एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल चक्कर लगा रहे हैं।

रायपुर AIIMS में भर्ती घायलों की हालत देखने पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा।
रायपुर AIIMS में भर्ती घायलों की हालत देखने पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा।

डिप्टी CM ने कहा- दोषियों पर होगी कार्रवाई
डिप्टी CM विजय शर्मा घायलों का हाल जानने के लिए रायपुर AIIMS पहुंचे। उन्होंने घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घायलों और परिजन ने बताया है कि बस की लाइट ही नहीं जल रही थी। इसके चलते बस स्लिप होकर खाई में जा गरी। जांच के बाद बाकी बातें साफ होंगी।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में 7 नक्सली ढेर, सभी के शव बरामद

डिप्टी CM ने कहा- यह भी जांच होगी कि फैक्ट्री ने कर्मचारियों के सुरक्षा के क्या उपाय किए थे, उनका बीमा था या नहीं। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सीएम साय समेत भूपेश बघेल ने जताया हादसे पर दुख।
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सीएम साय समेत भूपेश बघेल ने जताया हादसे पर दुख।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- ‘छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार बहुत दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं! मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’

इसे भी पढ़ें:  'जलपरी' जैसे नवजात का जन्म: भारत में यह दूसरा केस, डॉक्टर- नर्स भी रह गए हैरान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा- ‘छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।’

सीएम विष्णु देव साय ने लिखा- ‘दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।’

भूपेश बघेल ने लिखा- ‘कुम्हारी में कर्मचारियों से भरी एक बस खदान में गिर गई। सूचना मिली है कि कई लोगों की‌ जानें गई हैं और कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों के परिजनों के प्रति मैं गहन संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने प्रशासन से घायलों के समुचित इलाज का प्रबंध करने का अनुरोध किया है।’

देखिए हादसे की तस्वीरें…

हादसे की जगह पर मौजूद लोगों की भीड़। इन्होंने रेस्क्यू में प्रशासन की मदद की।
हादसे की जगह पर मौजूद लोगों की भीड़। इन्होंने रेस्क्यू में प्रशासन की मदद की।
हादसे वाली जगह को मोबाइल की रोशनी से देखते हुए लोग।
हादसे वाली जगह को मोबाइल की रोशनी से देखते हुए लोग।
खाई में पलटी बस से लोगों को निकालते बचावकर्मी।
खाई में पलटी बस से लोगों को निकालते बचावकर्मी।
क्रेन के जरिए बस को खाई से निकाला गया।
क्रेन के जरिए बस को खाई से निकाला गया।
हादसे के बाद अस्पताल में अपनों को तलाशते परिजन।
हादसे के बाद अस्पताल में अपनों को तलाशते परिजन।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles