Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुरशिक्षा – रोज़गार

केंद्रीय विद्यालय में 8 सीटों पर कटौती

अब 40 की जगह 32 सीटों पर मिलेगा प्रवेश, छत्तीसगढ़ के 37 स्कूलों में एडमिशन जारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय विद्यालय (KV) में छात्रों के एडमिशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार केवी की सीटों में कटौती भी की गई है। प्राथमिक से हायर सेकेंडरी कक्षाओं तक हर क्लास के सेक्शन में 40-40 सीटें होती थीं। अब इसे घटाकर 32-32 कर दिया गया है।

दरअसल, नए सत्र में प्रवेश के लिए जारी अधिसूचना में भी 32 सीटों के लिए ही आवेदन मांगे गए हैं। केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए हर साल बड़ी संख्या में आवेदन आते हैं। ऐसे में सीट घटने से यहां प्रवेश पाना काफी मुश्किल होगा। सीटें घटाने केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से आदेश जारी किया जा चुका है।

केंद्रीय विद्यालय (फाइल फोटो)।
केंद्रीय विद्यालय (फाइल फोटो)।

प्रदेश में 37 और रायपुर में 3 केंद्रीय स्कूल

इसे भी पढ़ें:  मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी सहित 02 विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार

प्रदेश में कुल 37 और रायपुर में 3 केंद्रीय स्कूल हैं। इनमें एक डब्ल्यूआरएस कॉलोनी, एक डीडी नगर और एक नया रायपुर में स्थित है। इसमें कक्षा पहली में प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आते हैं। डब्ल्यूआरएस केवी-1 की डिमांड राजधानी में ज्यादा रहती है।

यहां दो शिफ्ट में कक्षाएं लगती है। दोनों ही शिफ्ट में हर कक्षा में 4-4 सेक्शन हैं। दोनों शिफ्ट में कक्षा पहली में 160-160 सीटें यानी कुल 320 सीटें हैं। डीडी नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में कक्षा पहली में 160 सीट है।

अधिक बच्चे होने से ध्यान नहीं दे पाते शिक्षक

जानकारों का कहना है कि, केवी में अधिक संख्या में छात्र होने से उन पर पूरे रूप से ध्यान दे पाना संभव नहीं होता है और उनकी क्षमता घट जाती है। इस कारण सीट में कटौती संबंधित यह निर्णय लिया गया है। हालांकि छात्र और परिजनों में इसे लेकर निराशा है।

केंद्रीय विद्यालय (फाइल फोटो)।
केंद्रीय विद्यालय (फाइल फोटो)।

कक्षा-1 के लिए 15 अप्रैल तक आवेदन

इसे भी पढ़ें:  टुकड़ों में मिली सिंहदेव के घर से चोरी गई मूर्ति: शहर के ही दो लोगों ने दिखाया था दुस्साहस, खरीददार की तलाश

आदेश के मुताबिक, केवीएस में कक्षा 1 में प्रवेश के लिए 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। पहली चयन सूची 19 अप्रैल को जारी होगी। इसके बाद 29 अप्रैल और 8 मई को लिस्ट जारी की जाएगी।

बाकी कक्षाओं के लिए 10 अप्रैल तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी। इन कक्षाओं की चयन सूची 15 अप्रैल को जारी की जाएगी। इस आधार पर 16 से 29 अप्रैल तक प्रवेश होंगे। प्रवेश की अंतिम तिथि 29 जून है। ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in से किए जा सकते हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles