
Accidentअन्य खबरेंछत्तीसगढ़
2 बाइक की टक्कर में 4 युवकों की मौत
जशपुर में हादसे में एक युवक की हालत नाजुक, आग लगने से बाइक जलकर राख
छत्तीसगढ़ के जशपुर में 2 बाइक की भिड़ंत में 4 युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है। पूरा मामला तुमला थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक गंझियाडीह ग्राम में रात 9 बजे दो बाइक की टक्कर हुई। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त एक बाइक पर तीन और एक बाइक पर 2 लोग सवार थे। इनमें सिर्फ एक ही युवक बच पाया, जिसका इलाज रायगढ़ में चल रहा है।
बाइक की टक्कर से लगी आग
बताया जा रहा है कि बाइक की आपस में इतनी जबरदस्त टक्कर थी कि आग लग गई। एक बाइक मौके पर जलकर खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में खगेश्वर धोबी कोल्हेंनझरिया, चंदन नायक गंझियाडीह, उमा शंकर चौहान और कोल्हेंन झरिया निवासी है।
बताया जा रहा है कि चारों शवों को फरसाबहार स्वास्थ्य केंद्र की मर्चुरी कक्ष में रखा गया है।



