Advertisment
Uncategorized

चिल्फी घाटी में लगा लंबा जाम, 300 से अधिक वाहन फंसे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से होकर गुजरने वाली NH 30 चिल्फी घाटी में आज दोपहर से भारी जाम की स्थिति बनी हुई है. नागमोरी मोड़ पर एक ट्रक में तकनीकी खराबी आने से वह वहीं खड़ी हो गई और उसके पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गई. इससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है.

जानकारी के अनुसार जाम दोपहर 1 बजे से लगा हुआ है और अब तक करीब 300 से ज्यादा वाहन दोनों ओर फंसे हुए हैं. चिल्फी घाटी के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें नजर आ रही हैं, जिससे यात्रियों और वाहनचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. चिल्फी पुलिस मौके पर मौजूद है और यातायात को सुचारू करने के लिए प्रयास जारी है.

इसे भी पढ़ें:  मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर की आत्महत्या, एक्स वाइफ के घर पहुंचे एक्टर अरबाज खान

 

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles