Advertisment
छत्तीसगढ़

मोना सेन बनीं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की नई अध्यक्ष

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने आज बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए मोना सेन की नियुक्ति को मंजूरी दी है। आदेश महानदी भवन, संस्कृति विभाग से जारी हुआ है। मोना सेन का नाम प्रदेश के फिल्म और संगीत जगत में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। उन्होंने वर्षों तक छत्तीसगढ़ी फिल्मों और लोकगीतों में अपने अभिनय और आवाज़ से अलग पहचान बनाई है।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब मोना सेन का दायित्व रहेगा कि वे राज्य में फिल्म निर्माण, कला और संस्कृति के प्रोत्साहन के लिए निगम की गतिविधियों को और सशक्त दिशा दें।

संस्कृति विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, “सरकार चाहती है कि छत्तीसगढ़ की फिल्म इंडस्ट्री को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले, इसी कड़ी में मोना सेन की नियुक्ति से नई ऊर्जा आने की उम्मीद है।”

इसे भी पढ़ें:  रात में घर के बाहर पार्किंग में लगाई कार, सुबह मोबाइल पर आया एक्सीडेंट हो जाने का नोटिफिकेशन

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles