Advertisment
छत्तीसगढ़

पुल से नीचे गिरी कार: हादसे में दो लोगों की मौत, भूतेश्वरनाथ दर्शन को जा रहे थे श्रद्धालु

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भूतेश्वर नाथ दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं की कार सरगी नाले के पुल से नीचे गिर गई ,बताया जा रहा है कि, हादसा रात करीब 2 बजे हुआ है। जब बिलाईगढ़-भटगांव से गरियाबंद की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी।

इस हादसे में लोकेश साहू और पंकज दास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, पुल में रेलिंग नहीं थी, जिससे वाहन सीधे नाले में जा गिरा। सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। इस घटना ने प्रशासन की लापरवाही पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  माब लिचिंग मामले में जिला मुस्लिम समाज का जोरदार विरोध प्रदर्शन, धरना के बाद राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

 

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles