Advertisment
छत्तीसगढ़

नाबालिग बेटी ने कर दी अपने ही पिता की हत्या, फिर पड़ोस में जाकर बताई ये कहानी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

शराब की वजह से अधिकांश परिवार हर तरह से नष्ट हो रहे हैं. कलह, घरेलू हिंसा और मारपीट जैसी कई घटनाओं में शराब एक बड़ी वजह रहती है. एक ऐसा ही मामला आया है, जहां बेटी (अपने पिता) और मां शराबी पति से काफी परेशान थी. दरअसल, छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक 15 साल की नाबालिग बेटी ने अपने पिता की टांगी से वार कर निर्मम हत्या कर दी है. पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया. घटना में प्रयुक्त टांगी को जब्त कर पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.

टांगी से सिर में वारकर हत्या की गई

एसएसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि थाना बागबहार में सूचना मिला कि पास के एक ग्राम का निवासी उम्र 50 साल का शव उसके खाट में पड़ा हुआ है, अज्ञात व्यक्ति के द्वारा टांगी से सिर में वारकर हत्या कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन, अंबेडकर चौक से राजभवन तक निकाली रैली, राज्यपाल को सौपेंगे ज्ञापन

पुलिस टीम ने मौके पर जाकर शव पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया गया. विवेचना के दौरान पाया गया कि दिनांक सोमवार की रात्रि लगभग 09ः30 बजे यह बालिका अपने घर से निकलकर पड़ोस के घर के एक परिवार के यहां जाकर रोने लगी, परिवार के सदस्यों द्वारा उससे पूछा गया कि क्यों रो रही हो ? तब वह बालिका बोली कि उसके पिताजी उम्र 50 साल को कोई अज्ञात व्यक्ति ने टांगी से मार दिया. खून निकल रहा है…

मृतक की नाबालिग बालिका के उपर हत्या का संदेह करना बताने पर उसकी मां से पूछताछ किया गया, जहां उक्त बालिका ने घटना को घटित करना स्वीकार करते हुए बताया कि इसके पिता आए दिन शराब के नशे में इसे व इसकी मां को गाली- गलौचकर लड़ाई-झगड़ा करते रहते थे. इससे परेशान होकर उनकी मां शाम 05 बजे अपने मायके चली गई. इसके बाद  पिता ने गांव तरफ जाकर शराब पिया. रात्रि लगभग 9 बजे वापस अपने घर में आया.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से 2 की मौत: कोरिया में 51 साल की महिला की मौत, जांजगीर-चाम्पा के महिला की मौत

बालिका को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया

घर में आते ही पुनः शराब के नशे में अपनी पुत्री से लड़ाई-झगड़ा कर मारपीट करने पर उतारू हो गया. इस पर अचानक आवेश में आकर उक्त नाबालिग बालिका ने घर में रखे टांगी पासा से अपने पिता के सिर में वार कर हत्या कर देना बताई. बालिका उम्र 15 साल के विरुद्ध परिस्थितिजन्य साक्ष्य और अपराध स्वीकार करना पाए जाने पर उसे संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles