Advertisment
देश

PM मोदी ने तमिलनाडु के ‘पंबन ब्रिज’ का किया उद्घाटन, नई रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के ‘पंबन ब्रिज’ का आज उद्घाटन कर दिया है. रामेश्वरम में उन्होंने सड़क पुल से एक ट्रेन और एक जहाज को हरी झंडी दिखाई. रामनवमी के अवसर पर आज देश को यह हाईटेक सी-ब्रिज मिल गया है. इसे बनाने में 535 करोड़ रुपये का खर्च आया है. PM मोदी ने 2019 में इसका शिलान्यास किया था. पंबन रेलवे ब्रिज सिर्फ एक ब्रिज नहीं है बल्कि भारत की इंजीनियरिंग का अजूबा भी है. तमिलनाडु के पंबन में बना यह ब्रिज देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज है. PM मोदी रामेश्वरम के रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे.

इसे भी पढ़ें:  सरकारी भवनों की गुणवत्ता जांच होती है, लेकिन आम नागरिक के घर की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा? | निर्माण सामग्री गुणवत्ता पर बड़ा सवाल

प्रधानमंत्री मोदी ने रामेश्वरम को जोड़ने वाले नए पंबन रेल ब्रिज का उद्घाटन किया है. यह ब्रिज मंडपम से रामेश्वरम तक बना है. तमिलनाडु में मंडपम रेलवे स्टेशन को रामेश्वरम रेलवे स्टेशन से देश के पहले वर्टिकल सस्पेंशन ब्रिज के जरिए जोड़ा गया है. इसके बाद पीएम मोदी रामेश्वरम के रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे. पीएम मोदी रामेश्वरम में ही तमिलनाडु में 8,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इस अवसर पर वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका से लौटते वक्त रामसेतु दर्शन का वीडियो शेयर किया. उन्होंने लिखा, आज रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीलंका से वापस आते समय आकाश से रामसेतु के दिव्य दर्शन हुए. ईश्वरीय संयोग से मैं जिस समय रामसेतु के दर्शन कर रहा था, उसी समय मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन का भी सौभाग्य मिला. मेरी प्रार्थना है, हम सभी पर प्रभु श्रीराम की कृपा बनी रहे.

इसे भी पढ़ें:  अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में बड़ी चूक, पदयात्रा के दौरान शख्स ने फेंका तरल पदार्थ

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles