Advertisment
देश

वक्फ संशोधन बिल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी, बन गया कानून

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

वक्फ संशोधन विधेयक 2025 अब कानून बन गया है। दो दिनों की मैराथन बहस के बाद संसद के दोनों सदनों से पारित विधेयक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार देर रात मंजूरी दे दी। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने एक अधिसूचना में कहा, ‘संसद के निम्नलिखित अधिनियम को 5 अप्रैल 2025 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है और इसे सामान्य जानकारी के लिए प्रकाशित किया जाता है। वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025।’

वक्फ बोर्ड और संपत्तियों के कामकाज में बदलाव लाने वाले वक्फ संशोधन विधेयक को राज्यसभा में पारित किया गया था। इसके पक्ष में 128 मत पड़े थे। वहीं विपक्ष में 95 वोट पड़े थे। यह विधेयक आधी रात के बाद 13 घंटे तक चली बहस के बाद पारित हुआ था। लोकसभा में 12 घंटे की बहस के बाद 288-232 मतों से इसे पारित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  अडानी ग्रुप के शेयर्स की जोरदार वापसी, इस एक खबर से भरी लंबी उड़ान

 

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles