Advertisment
देश- विदेश

‘ट्रेन हाईजैक में भारत का हाथ…,’ पाकिस्तान का बड़ा आरोप, शहबाज सरकार ने कहा- ये सब इंडिया कर…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पाकिस्तान में हुए ट्रेन हाईजैक की घटना को लेकर पाकिस्तान ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए है. शहबाज सरकार ने दावा किया है कि इस हमले के पीछे भारत का हाथ है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने कहा कि भारत अफगानिस्तान के अंदर से भारत इन हमलों को संचालित कर रहा है.

गौरतलब है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मंगलवार (11 मार्च, 2025) को बलूच आर्मी ने क्वेटा से पेशवार जा रही जाफर एक्सप्रेस को अगवा कर लिया है. ट्रेन में करीब 500 से यात्री सवार थे. इनमें से 214 यात्रियों को बीएलए ने बंधक बनाने का दावा किया है. अब इस ट्रेन हाईजैक में पाकिस्तान ने भारत के हाथ होने का दावा किया है.

इसे भी पढ़ें:  अमेरिका में ईमेल भेज सैकड़ों विदेशी छात्रों का वीजा रद्द:AI से कैंपस एक्टिविस्ट्स की पहचान कर रही सरकार, देश छोड़ने के आदेश

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने समाचार एजेंसी डॉन से बातचीत में कहा, ‘अफगानिस्तान के अंदर से भारत इन हमलों को संचालित कर रहा है.’ उन्होंने पत्रकार के सवाल ‘क्या तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूच विद्रोहियों के बीच कोई संबंध है? क्या TTP बलूचों को समर्थन देता है?’ के जवाब में कहा, ‘ये सब इंडिया कर रहा है, इसमें कोई शक नहीं है. इसके बाद बलूच विद्रोहियों को अफगानिस्तान में सुरक्षित ठिकाना मिल जाता है.’

अफगानिस्तान में होती है प्लानिंग- राणा सनाउल्लाह

पाकिस्तान सरकार के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने आगे कहा, ‘वे हर तरह की साजिश अफगानिस्तान में बैठकर रचते हैं. पाकिस्तान के दुश्मन सक्रिय हैं और इसमें अब कोई दूसरी राय नहीं है. उन्होंने कहा कि यह न तो कोई राजनीतिक मसला है और न ही किसी एजेंडे का हिस्सा, बल्कि एक साजिश है.’ राणा ने भारत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ‘ भारत तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) दोनों का समर्थन कर रहा है.’

इसे भी पढ़ें:  पूरे देश में लगा लॉकडाउन, स्कूल, कॉलेज बंद, शादियों पर लगी रोक...

तालिबान को दी चेतावनी

पाकिस्तान सरकार के सलाहकार ने यह भी दावा किया कि अफगानिस्तान में उनके पास सुरक्षित ठिकाने हैं, जिसकी वजह से उनके हमले बढ़ गए हैं. राणा सनाउल्लाह ने कहा कि, तालिबान के सत्ता में आने से पहले उन्हें इतनी छूट नहीं थी, लेकिन अब वे खुलेआम गतिविधियां चला रहे हैं. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ‘पाकिस्तान ने अफगान सरकार से साफ कह दिया है कि वह इन गतिविधियों को तुरंत रोके, नहीं तो पाकिस्तान खुद कार्रवाई करते हुए उन ठिकानों को निशाना बनाएगा.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles