Advertisment
खेलकूद

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे से संन्यास लेंगे रोहित-कोहली?

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। दोनों खिलाड़ियों ने पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद खेल के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया था। वहीं वनडे फॉर्मेट से भी उनके संन्यास की अटकलें तेज हो गई हैं। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी इस मामले में अपना पक्ष रखा है और उनका मानना है कि ये फैसला खिलाड़ी तय करेंगे लेकिन अगर वह ऐसा करेंगे तो उनके इस फैसले के खिलाफ बहस करना मुश्किल होगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये दोनों 50 ओवर के क्रिकेट में आखिरी बार दिख सकते हैं। रोहित और कोहली ने आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। कईयों को उम्मीद है कि चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद भी ये दोनों 50 ओवरों के प्रारूप में भी फैसला कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  T20 World Cup 2024 : टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानिए किनको मिली जगह

आकाश चोपड़ा ने कहा, ”यह पूरी तरह से उन पर निर्भर है। मैं ईमानदार रहूंगा, ये आसान नहीं होने वाला है। 2025 में कोहली ने बल्ले के साथ दमदार प्रदर्शन किया है, जबकि रोहित का प्रदर्शन ठीक ठाक रहा है। मैं ये नहीं कहूंगा कि उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। वह फाइनल में शतक बनाकर इसको बदल सकते हैं। किसी ने मुझसे पूछा भी क्या वे संन्यास लेंगे। मैंने कहा मुझे नहीं पता। टी20 विश्व कप के बाद उनका संन्यास का फैसला तार्किक लग रहा था। लेकिन अगर वे टी20 और वनडे दोनों छोड़ देते हैं, तो उनके पास सिर्फ टेस्ट ही बचेगा। क्या वे उसी रास्ते पर चलेंगे? कौन जानता है।”

इसे भी पढ़ें:  एशिया कप मैचों के समय में बदलाव, 7:30 नहीं…अब इस वक्त शुरू होंगे मुकाबले

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles