Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में भीषण सड़क हादसा : कार और ट्रक में आमने- सामने भिड़ंत, मौके पर 5 लोगों की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां पर तेज रफ़्तार कार और ट्रक में आमने- सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में सभी पुरुष हैं। पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के उमरिया गांव के पास की है।

मृतकों में सभी पुरुष और उरला थाना क्षेत्र के निवासी हैं। अछोली निवासी मोहम्मद फिरोज और उसके दोस्त कार में सवार थे। कार मोहम्मद फिरोज की बताई जा रही है।

हादसा इतना भयानक था कि, कार के परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं हादसे के बाद सड़क पर लंबी जाम की स्थिति देखने को मिली है। कार के टायर फटने के कारण घटना हुई है। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर मंदिर हसौद पुलिस मौजूद है।

इसे भी पढ़ें:  ड्रोन की मदद से पकड़े गए रायपुर में हाई प्रोफाइल जुआरी, फार्म हाउस पर चल रहा था खेल, 31 लाख का माल बरामद

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles