
छत्तीसगढ़
नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम : सड़क के नीचे छुपा रखा था मौत का सामान, जवानों ने वहीं किया विस्फोट, देखिए VIDEO
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई। नक्सलियों ने स्टेट हाइवे पर मौत का सामान बिछा रखा था। बासागुड़ा मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास बीच सड़क पर नक्सलियों ने बारूदी सुरंग लगाया था। जिसे CRPF 168 बटालियन के जवानों ने नक्सलियों के मंसूबो पर पानी फेर दिया। जवानों ने सड़क पर ही ब्लास्ट कर नष्ट किया।
नक्सलियों ने जवानों के वाहन को निशाना बनाने साजिश रची थी। कुटरू जैसे हमले को दोहराने की नक्सलियों की तैयारी थी। कुटरू ब्लास्ट में 8 जवान शहीद हुए थे। लेकिन नक्सलियों ने बासागुडा मार्ग पर कुटरू से भी ज्यादा बारूद बिछा रखा था।



