Advertisment
अन्य खबरें

ट्रैक्शन ओवरहेड के पास पतंग उड़ाना बेहद खरतनाक, रेलवे ने लोगों से की यह अपील

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्ली: इंडियन रेलवे ने नए साल और संक्रांति त्योहार के दौरान ट्रैक्शन ओवरहेड के पास पतंग उड़ाने से बचने के लिए सलाह जारी की है, ताकी ट्रेन की आवाजाही में बाधा और बिजली के झटके की घटनाओं से बचा जा सके. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह देखा गया है कि कई पतंगबाज रेलवे परिसर में ओवरहेड इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन के पास खेलते समय बिजली के झटके से झुलस गए हैं, जिसमें यार्ड और आसपास के नागरिक इलाकों के ट्रैक शामिल हैं.

रेलवे अधिकारी ने कहा कि चीन से आयातित पतंग के धागों में बिजली का प्रवाह होता हैं, जो मानव जीवन और रेलवे के महत्वपूर्ण विद्युत ढांचे दोनों के लिए बड़ा जोखिम पैदा करते हैं. अधिकांश लोग इन चीनी धागों का इस्तेमाल करते हैं.

इसे भी पढ़ें:  बोरवेल की खुदाई के दौरान फटी जमीन, गड्ढे में समाई मशीन और ट्रक

वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों ने बताया, “पिछले संक्रांति त्योहार के समय भारतीय रेलवे के कई क्षेत्रों द्वारा कुछ मामलों की सूचना दी गई थी, जिसमें लोगों को 25 केवी ट्रैक्शन ओवरहेड कंडक्टर में उलझे पतंग के धागे के संपर्क में आने के बाद बिजली के झटके लगे थे या करंट लग गया था.”

इस मुद्दे पर बात करते हुए दक्षिण मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ए. श्रीधर ने कहा, “इस संबंध में, दक्षिण मध्य रेलवे जनता से सहयोग की अपील करता है और रेलवे पटरियों के पास पतंग उड़ाने से बचने की सलाह देता है क्योंकि ओवरहेड लाइनों में हाई वोल्टेज बिजली का प्रवाह होता है और संपर्क में आने पर मानव जीवन के लिए बड़ा खतरा पैदा करती हैं.”

इसे भी पढ़ें:  भारत में HMPV के 2 केस सामने आए, स्वास्थ्य मंत्रालय ने की पुष्टि, एडवाइजरी होगी जारी

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से, अधिकारियों को सलाह दी जाती है कि वे ओवरहेड कंडक्टर से लटके पतंग के धागे को देखे जाने की सूचना दें ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा धागे को सुरक्षित रूप से हटाया जाए.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles