Advertisment
ACB की रेडCAACG BOARD RESULTCSPDCL आगजनीEVM-VVPATGSTIPL 2025Paris Olympics 2024T20 World Cup 2024Terrorist AttackUncategorizedUPSC Resultअक्षय तृतीयाअंबिकापुरअंबेडकर जयंतीअभनपुरअयोध्याआबकारी विभागईद मुबारककोयला घोटालाखबर दिनभरखैरागढ़ राज परिवारचारधाम यात्राचुनाव बहिष्कारचैत्र नवरात्रिछत्तीसगढ़ के मौसमजरूरत की खबरटी-20 वर्ल्ड कप 2024डोंगरगढ़देशनौतपा की गर्मीपटनाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीबाल विवाहभानुप्रतापपुरभिलाईभिलाई स्टील प्लांटभूकंपमणिपुरमहादेव सट्टा ऐपमोदी 3.0राम नवमीरामलला का सूर्य तिलकराहुल गांधीरेत माफियावाराणसी लोकसभा सीटशराब घोटालाशराब नीति केसश्री हनुमान जन्मोत्सवसारंगढ़सीएम विष्णुदेव सायस्वामी आत्मानंद स्कूलहाईकोर्टहाथरसहिंदू नववर्ष

गाजीपुर बार्डर से लौटे राहुल-प्रियंका : संभल जाने की नहीं मिली अनुमति, BJP ने बताया कि पॉलिटिकल ड्रामा

contact for Ad1
S G Travels

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने गाजीपुर बार्डर पर रोक लिया है। वह अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ दिल्ली से संभल जा रहे थे। कांग्रेस ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।

राहुल गांधी ने कहा, नेता प्रतिपक्ष के तौर पर संभल जाना मेरा संवैधानिक अधिकार है, लेकिन पुलिस के जरिए मुझे रोका जा रहा है। मैं वहां अकेले और पुलिस के साथ भी जाने को तैयार हूं, लेकिन प्रशासन के अधिकारी इस पर भी राजी नहीं हैं। उनका कहना है कि कुछ दिन बाद आइए, अभी वहां किसी हालत में नहीं जाने दिया जा सकता।

इसे भी पढ़ें:  लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच मंत्री नेताम का विवादित बयान, भाजपा का विरोध करने वालों को बताया राक्षस

संवैधानिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा
राहुल गांधी ने कहा, संभल जाने की मैं लगातार कोशिश कर रहा हूं, लेकिन पुलिस इजाजत नहीं दे रही। पुलिस का यह रवैया न सिर्फ विपक्ष के नेता के अधिकारों का हनन है, बल्कि संविधान के भी खिलाफ है। हम संभल जाकर प्रभावित परिवारों से मिलना चाहता हूं। मैं यह जानना चाहता हूं कि वहां हिंसा कैसे और क्यों हुई? लेकिन मुझे मेरे संवैधानिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। यह नया भारत और संविधान को नष्ट करने वाला भारत है, लेकिन हम लड़ते रहेंगे।

पुलिस बताए-प्रभावित परिवारों से क्यों नहीं मिल सकते
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं। संभल जाना उनका संवैधानिक और नैतिक अधिकार है। उन्हें वहां जाने की इजाजत मिलनी चाहिए। गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता रोकने वाली पुलिस को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि हिंसा प्रभावित परिवारों से नेता प्रतिपक्ष को क्यों नहीं मिलने दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  कोलकाता रेप-मर्डर केस में पीड़िता के पिता का सनसनीखेज खुलासा, बोले- मुंह बद रखने के लिए पुलिस ने दिया था बड़ा ऑफर

सुधांशु त्रिवेदी ने बताया पॉलिटिकल ड्रामा 
भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कान्फ्रेंस कर राहुल और प्रियंका की संभल यात्रा को पोलिटिकल ड्रामा बताया है। कहा, उनकी यह संवेदनशीलता कांग्रेस शासित राज्यों में देखने को नहीं मिलती। मीडिया में माइलेज के लिए सपा और कांग्रेस नेताओं में होड़ मची है। पीड़ित परिवारों के प्रति उनकी कोई संवेदनशीलता नहीं है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles