Advertisment
ACB की रेडCAACG BOARD RESULTCSPDCL आगजनीEVM-VVPATGSTIPL 2025Paris Olympics 2024T20 World Cup 2024Terrorist AttackUncategorizedUPSC Resultअक्षय तृतीयाअंबिकापुरअंबेडकर जयंतीअभनपुरअयोध्याआबकारी विभागईद मुबारककोयला घोटालाखबर दिनभरखैरागढ़ राज परिवारचारधाम यात्राचुनाव बहिष्कारचैत्र नवरात्रिछत्तीसगढ़ के मौसमजरूरत की खबरटी-20 वर्ल्ड कप 2024डोंगरगढ़देशनौतपा की गर्मीपटनाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीबाल विवाहभानुप्रतापपुरभिलाईभिलाई स्टील प्लांटभूकंपमणिपुरमहादेव सट्टा ऐपमोदी 3.0राम नवमीरामलला का सूर्य तिलकराहुल गांधीरेत माफियावाराणसी लोकसभा सीटशराब घोटालाशराब नीति केसश्री हनुमान जन्मोत्सवसारंगढ़सीएम विष्णुदेव सायस्वामी आत्मानंद स्कूलहाईकोर्टहाथरसहिंदू नववर्ष

वाराणसी के कैंट स्टेशन पर भड़की भीषण आग, 200 गाड़ियां जलकर खाक, Video

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

वाराणसी में बड़ी घटना हो गई। शुक्रवार (29 नवंबर) की रात कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में भीषण आग लग गई। पार्किंग में खड़े 200 वाहन जल गए। बाइक की टंकियां फटने से धमाका हुआ। स्टेशन में भगदड़ मच गई। यात्री इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तड़के 3 बजे आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों ने शॉर्ट सर्किट से हादसा होने की आशंका जताई है।

जानकारी के मुताबिक, वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक के पास दोपहिया वाहन पार्किंग है। शुक्रवार को पार्किंग में 200 से अधिक  गाड़ियां खड़ी थीं। रात 9 बजे एक बाइक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बाइक जलने लगी तो पार्किंग संचालक और आसपास के लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। आग बुझने के बाद सब चले गए।

इसे भी पढ़ें:  हाथों में पीएम और उनकी मां की तस्वीर, प्रधानमंत्री को देखकर रोने लगा युवक, फिर PM मोदी ने दिया ऐसा रिएक्शन

देर रात धमाका हुआ तो मचा हड़कंप 
रात 1.30 बजे जिस बाइक में आग लगी थी उसका सीट कवर सुलगने लगा। पार्किंग संचालक सो रहा था। सीट कवर से आग धीरे-धीरे बढ़ती चली गई और विकराल रूप ले लिया। तेज आवाज के साथ बाइकों की टंकियां फटने लगीं तो हड़कंप मच गया। देखते ही देखते 200 दोपहिया वाहन जलने लगे और तेज धमाके साथ आग और धुएं का गुबार स्टेशन पर छा गया। लपटें देखकर यात्री भागने लगे।

रात तीन बजे बुझी आग 
पार्किंग संचालक ने पुलिस कंट्रोल रूम समेत जीआरपी-आरपीएफ को फोन किया। सूचना मिलते ही पुलिस, GRF- RPF और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंची। दमकल की छह गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह का कहना है कि कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में लगी आग प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से हुई है। 200 गाड़ियों के पूरी तरह जलने की बात सामने आई है। आग की चपेट में आए सर्वाधिक वाहन रेलकर्मियों के थे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles