Advertisment
छत्तीसगढ़

देवेन्द्र यादव की बढ़ी मुश्किलें : हाई कोर्ट ने एक बार फिर आगे बढ़ाई तारीख, 9 दिसंबर को होगी सुनवाई

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाज़ार हिंसा मामले में विधायक देवेन्द्र यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। हिंसा और आगजनी मामले में जेल में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की सुनवाई एक बार फिर से आगे बढ़ा दी है। हाईकोर्ट ने सुनवाई को 14 दिन आगे बढ़ाया है। यानि अब अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होगी। हिंसा मामले में 17 अगस्त से  विधायक देवेंद्र यादव जेल में बंद है।

वहीं बीते 22 नवंबर को हाईकोर्ट ने हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की जमानत अर्जी पर सुनवाई की तारीख को आगे बढ़ाया था। हाई कोर्ट में सुनवाई 22 नवंबर को होनी थी जिसे बढ़ाकर अब 25 नवंबर कर दिया गया था। वहीं अब तारीख को 9 दिसंबर तक बढ़ा दिया है।

इसे भी पढ़ें:  खनिज विभाग ने नहीं कराई नीलामी, ग्रामीणों ने एक करोड़ में बेच दिया रेत घाट, मचा हड़कंप

बलौदाबाजार हिंसा में एक और गिरफ्तार

वहीं बलौदाबाजार के कलेक्ट्रेट परिसर में 10 जून को हुई हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस ने एक और फरार युवक को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद परिसर में तोड़फोड़ और आगजनी करते हुए आशीष टंडन की पहचान हुई थी। इस मामले मे अब तक कुल 187 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles