Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

बिलासपुर में ठंड से एक अधेड़ की मौत…13 डिग्री न्यूनतम तापमान:रात में बढ़ी ठिठुरन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। रात में ठंड की वजह से एक अधेड़ की मौत हो गई। वह रेलवे स्टेशन के आसपास भीख मांगकर गुजारा करता था, जिसके बाद रात में रेलवे स्टेशन के सामने फुटपाथ पर सोता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात वह प्लेटफार्म पर सो रहा था, जिसके बाद सुबह हुई तो वह नहीं उठा।

लोगों को लगा कि तबीयत खराब होने की वजह से वह देर रात सो रहा है। फिर दोपहर में पता चला कि ठंड से अकड़कर उसकी मौत हो गई है। लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद उसके शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

इसे भी पढ़ें:  हिमालय में जशपुर की गूंज: आदिवासी युवाओं ने जगतसुख पीक पर खोला नया 'विष्णु देव रूट'

पुलिस को आशंका है कि ठंड से अकड़ कर उसकी मौत हुई होगी। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसके मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles