Advertisment
Uncategorized

1 रन में गिरे 8 विकेट, 6 बैटर 0 पर आउट, ऑस्ट्रेलिया में मचा कोहराम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

ऑस्ट्रेलिया के वनडे कप के एक मुकाबले में तस्मानिया के खिलाफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया का बुरा हाल हो गया। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम 53 रन पर ऑल आउट हो गई। एक समय मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 52 रन था। लेकिन, पूरी टीम 52 रन पर ढेर हो गई। सिर्फ 1 रन में 8 विकेट गिर गए और ये 1 रन भी अतिरिक्त के तौर पर मिला था। दिलचस्प बात ये है कि वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया वनडे कप की डिफेंडिंग चैंपियन है।

तस्मानिया की तरफ से बियू वेबस्टर ने कमाल की गेंदबाजी की और 17 रन देकर 6 विकेट झटके। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के 6 बैटर शून्य पर आउट हुए। पर्थ में खेले गए इस मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम 20.1 ओवर में 53 रन पर ढेर हो गई। ये वनडे कप का दूसरा सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले, 2003 में साउथ ऑस्ट्रेलिया ने होबार्ट में तस्मानिया के खिलाफ मैच में 51 रन बनाए थे।

इसे भी पढ़ें:  देश की संसद, दिल्ली एयरपोर्ट भी वक्फ की जमीन पर, बदरुद्दीन अजमल के दावे से विवाद

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम में डार्सी शॉर्ट, एरॉन हार्डी, कैमरन बैनक्राफ्ट, एश्टन टर्नर, जोश इंग्लिस जैसे खिलाड़ी थे, जो ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेल चुके हैं। इसके बावजूद ये टीम 52 रन के बाद सिर्फ एक रन और जोड़ सकी और ढेर हो गई।

मैच की अगर बात करें को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 10 रन और दूसरा 45 रन पर गिरा। इसके बाद तो विकेटों का पतझड़ ही लग गया। बैटर्स आते गए और जाते गए। 15.3 ओवर में 52/2 रन के स्कोर से पूरी टीम 20.1 ओवर में 53 रन पर ऑल आउट हो गई और ये रन भी एक्सट्रा के तौर पर मिला। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की तरफ से शॉर्ट ने 22 और बैनक्राफ्ट ने 14 रन बनाए। बाकी कोई बैटर दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर पाए।

इसे भी पढ़ें:  कोलकाता के एसएन बनर्जी रोड पर धमाके में एक घायल; भाजपा ने बताया CM की विफलता; NIA जांच की मांग

जवाब में तस्मानिया ने 8.3 ओवर में 3 विकेट पर 55 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। मिचेल ओवैन ने 29 रन बनाए। उनके अलावा मैथ्य़ू वेड ने नाबाद 21 रन की पारी खेली।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles