
दुर्ग: जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है. दुर्ग जिले के ग्राम ढोर में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लोगों की जान ले ली. तीनों एक ही परिवार के थे. इस सड़क हादसे में एक 2 साल का बच्चा भी काफी जख्मी हुआ है. उसका इलाज चल रहा है.
ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी: घटना आज सुबह की है. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त था कि एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशिक परिजनों और गांव के लोगों ने हाइवे जाम कर दिया है. सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रक रॉन्ग साइड से आ रहा था, जिससे एक्सीडेंट हुआ.
सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत: ट्रक एक्सीडेंट में एक पुरुष, महिला और एक 12 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. 2 साल के बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है. अस्पताल में इलाज चल रहा है. गृह प्रवेश के कार्यक्रम में भाई-बहन और 2 बच्चे जा रहे थे. उसी दौरान हादसा हुआ. ट्रक राजनांदगांव का है जो शहर से जा रहा था. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है परिजनों को और ग्रामीणों को समझने की प्रयास किया जा रहा है.




